Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं चौहान
  • देहरादून

सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं चौहान

RNS INDIA NEWS 25/06/2021
rns featured image new

विकासनगर। पूर्व डीआईजी व आम आदमी पार्टी के नेता अनंतराम चौहान की कांग्रेस नेता नवप्रभात के बयानों पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासत गरमाने लगी है। ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन ने पूर्व आईपीएस अधिकारी चौहान की टिप्पणी को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि नवप्रभात ने जनगणना में शुद्धीकरण की मांग की। जिसमें एक व्यक्ति एक ही क्षेत्र से लाभ ले सके। लेकिन पूर्व आईपीएस अधिकारी राजनीतिक लाभ लेने के लिए बयानों को तोड़मरोड कर पेश कर रहे हैं। ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व मंत्री नवप्रभात ने सिर्फ यही तो मांग की थी चकराता विधानसभा और विकास नगर विधानसभा में से एक व्यक्ति का वोट एक ही स्थान पर होना चाहिए। साथ ही, राशन कार्ड से लेकर अन्य तमाम सरकारी सुविधाएं भी एक परिवार को एक ही विधानसभा में मिलनी चाहिए ना की दो-दो विधानसभा में। पूर्व मंत्री नवप्रभात की इस मांग में कुछ भी गलत नहीं है। कहा कि ह्यूमन राइट्स एंड आरटीआई एसोसिएशन इस प्रकरण में नव प्रभात की मांगों का खुला समर्थन करती है ,कहा कि क्षेत्र के विकास में नवप्रभात की भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। जिनके कार्य धरातल पर नजर आते हैं। लेकिन पूर्व आईपीएस अधिकारी चौहान ने पुलिस में बड़े पदों पर रहकर क्षेत्र के किसी युवा को कोई रोजगार दिलाकर कितने परिवारों का भला किया है। कहा कि आम आदमी पार्टी में रहकर पूर्व आईपीएस अधिकारी भाजपा को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। कहा कि चौहान भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केदारनाथ हाईवे पर हो रहे निर्माण की हो उच्चस्तरीय जांच
Next: वयोवृद्ध इतिहासकार नंदन सिंह बिष्ट का निधन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.