Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • प्रधान संगठन ने की 12 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई करने की मांग
  • चम्पावत

प्रधान संगठन ने की 12 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई करने की मांग

RNS INDIA NEWS 24/06/2021
rns featured image new

चम्पावत। प्रधान संगठन ने 12 सूत्रीय मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने बीडीओ के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। शीघ्र मांग पूरी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गुरुवार को पाटी ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में प्रधानों ने सीएम को ज्ञापन भेजा। कहा सरकार ने हर ग्राम पंचायत को प्रतिमाह 2500 रुपये सीएससी को दिए जाने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा ग्राम पंचायतें स्वयं हर कार्य करने में सक्षम है। ऐसे में सीएससी को धनराशि देना जायज नहीं है। कहा कि 15वें वित्त में भारी कटौती की जा रही है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने 73 संविधान संशोधन को लागू करते हुए 29 विषयों को शीघ्र ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित करने की मांग की। संगठन ने प्रधानों का मानदेय दस हजार से बढ़ा कर 15 हजार करने व पांच हजार मासिक पेंशन देने की मांग की। इसके अलावा मनरेगा में कार्यदिवस 200 करने, जेई और कंप्यूटर ऑपरेटर की तैनाती करने, ग्राम विकास और ग्राम पंचायत का एकीकरण करने, पंचायतों को पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष निधि देने, आपदा मद में पांच लाख रुपये देने, पीएम आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को धनराशि देने और कोरोना संक्रमण के चलते पंचायतों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने की मांग की। यहां प्रधान पुष्कार राम, तनुजा जोशी, जगत सिंह, रणजीत सिंह बोरा, निशा देवी रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड कोरोना अपडेट: राज्य में अब 2739 एक्टिव केस, जानें अपने जिले का हाल
Next: रुडक़ी के तीन छात्रों ने पीएम से किया संवाद

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.