Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • एक सितंबर से शुरू होगी देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा
  • देहरादून

एक सितंबर से शुरू होगी देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा

RNS INDIA NEWS 23/06/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा एक सितंबर से शुरू हो जाएगी। साथ ही गौचर व चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का भी विस्तार करने की तैयारी है। केंद्र सरकार कुमाऊं में अंतरराट्रीय एयरपोर्ट खोलने पर भी विचार कर रही है। देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच वर्ष 2018 में क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत शुरू की गई फिक्स विंग हवाई सेवा अभी बंद है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने लगातार केंद्र को हवाई सेवा संचालित करने को पत्र भेजे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इसी माह दिल्ली दौरे के दौरान केंद्र के सामने इस हवाई सेवा का मसला उठाया था। इस पर केंद्र ने सकारात्मक कार्यवाही का भरोसा दिया था। इसके अलावा प्रदेश में देहरादून चिन्यालीसौड़ हवाई सेवा भी बंद चल रही है। अब इस कड़ी में मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप पुरी से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान उत्तराखंड में हवाई सेवा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी ने बताया कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने अधिकारियों को एक सितंबर से देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच 19-20 सीटर हवाई सेवा संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इस बीच हवाई सेवा संचालित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में गौचर व चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी के विस्तार पर भी चर्चा हुई। इस पर जल्द ही कार्य शुरू किए जाने पर सहमति बनी है। कुमाऊं में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने पर भी सकारात्मक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हवाई सेवा को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। वह स्वयं नागरिक उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर उत्तराखंड में हवाई सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश के मोस्ट वांटेड आर्थिक भगोड़े माल्या, नीरव मोदी, चोकसी की 9,371 करोड़ की संपत्ति बैंकों को ट्रांसफर
Next: यूपी में योगी होंगे सीएम फेस, बीजेपी के राजस्थान सीएम फेस पर पार्टी का फैसला जल्द : अरुण सिंह

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.