Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • बोर्ड परीक्षा पास करने के फार्मूले पर शिक्षक नाराज
  • पौड़ी

बोर्ड परीक्षा पास करने के फार्मूले पर शिक्षक नाराज

RNS INDIA NEWS 23/06/2021
rns featured image new

पौड़ी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ पौड़ी की ऑनलाइन बैठक में सरकार के द्वारा वर्तमान समय में कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं में उत्तीर्ण के लिए बनाए गए फार्मूले पर नाराजगी जताई गई। शिक्षकों ने कहा कि सरकार के द्वारा जो फार्मूला तय किया गया है वह छात्रों के साथ अन्याय है। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष डा. महावीर सिंह बिष्ट ने कहा कि विभाग हर साल प्रतिवर्ष मासिक परीक्षाएं, अर्धवार्षिक परीक्षाएं, प्री बोर्ड की परीक्षाएं स्वयं आयोजित करवाने के लिए आदेश जारी करती हैं और प्रश्न पत्र भी विभाग के द्वारा बनाए जाते हैं लेकिन इस साल कोविड-19 के चलते कोई भी कार्रवाई विभाग के द्वारा आयोजित नहीं की गई। ऐसी परिस्थितियों में किस प्रकार से छात्रों का मूल्यांकन इन परीक्षाओं के आधार पर हो पाएगा। कहा कि मासिक, प्रीबोर्ड, अर्द्रवार्षिक परीक्षा के आधार पर जो नंबर छात्रों को दिए जाने हैं। इसके लिए स्कूल स्तर पर प्रधानाचार्य और संबंधित विषय विशेषज्ञों की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए और उस कमेटी के माध्यम से इन छात्रों को अंक प्रदान किए जाए। अन्य परिस्थिति में किसी भी छात्र का सही तरीके से मूल्यांकन संभव नहीं हो पाएगा। जिला मंत्री भारत सिंह बिष्ट ने कहा कि दोनों मंडलों के अपर निदेशकों ने कक्षा 10 और 12 की मासिक, अर्द्धवार्षिक और प्री बोर्ड परीक्षाओं के आयोजित होने और न होने का विद्यालयवार विवरण मांगा है। जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालयों से निदेशालय भेजने का समय 24 जून रखा गया है। उसके बाद समिति की बैठक में कोई निर्णय होना था लेकिन इस बीच हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल तैयार करने के लिए फार्मूला बनाए जाने की खबर आ रही है। शिक्षक संगठनों के सुझावों का भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। यदि आनन फानन में निर्णय लेना था तो उच्च स्तरीय समिति बनाने का औचित्य क्या था। कहा कि व्यवस्था को लेकर अपने आप में यह विरोधाभासी निर्णय है। बैठक में संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय नौटियाल, केसर कोठियाल, विजय नौटियाल, अजय बिष्ट, संजय रावत, कैलाश थपलियाल, संदीप रावत, कृष्ण बल्लभ ममगांई, कुलदीप थपलियाल, जयवीर बिष्ट, संदीप मेंदोला आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश के बाद नालियों में मिट्टी जमा, विभाग नहीं ले रहा सुध
Next: कार पलटने से चार की मौत, दो घायल

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.