Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुस्तकालय घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
  • हरिद्वार

पुस्तकालय घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 23/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। पुस्तकालय घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खन्ना नगर स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान आप के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि शहर में कई कालोनियों में पुस्तकालय बनाए जाने के लिए सरकार ने डेढ़ करोड़ रूपए आवंटित किए थे। लेकिन किसी भी कालोनी में पुस्तकालय नहीं बने। जिन जगहों पर पुस्तकालय दिखाए गए वहां पर निजी आवास, बारातघर और धर्मशालाएं बनी हुई थी। यह पहला मामला नही है जब विधायक और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पर आरोप लगे हों। मदन कौशिक के खिलाफ शहरी विकास मंत्री रहते हुए कुंभ में भ्रष्टाटाचार और अन्य मामलों में भी गंभीर आरोप लग चुके है। ओपी मिश्रा ने कहा कि जिस पार्टी के अध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप हों। ऐसी पार्टी की सरकार से निष्पक्ष जांच की उम्मीद करना बेमानी है। इसलिए सरकार को पुस्तकालय प्रकरण की सीबीआई जांच करानी चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है। स्थानीय विधायक और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर भाजपा विधायक और राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद तक आरोप लगा चुके हैं। जिला सचिव अनिल सती ने कहा कि पुस्तकालय निर्माण में घोटाला भ्रष्टाचार का पहला मामला नहीं है। यदि सीबीआई जांच करायी जाए तो घोटाले के और भी मामले खुलेंगे। पुस्तकालय प्रकरण के साथ साथ कुंभ मेले में हुए निर्माण कार्यो की भी सीबीआई जांच करायी जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में संजू नारंग, तनुज शर्मा, गगन, गीता देवी, राकेश कुमार, मोनू चौधरी, मयंक गुप्ता, रुक्मिणी, शकुंतला, देवेंद्र कठैत, गीता देवी, राकेश कुमार, खालिद हसन, मोनू चौधरी, मयंक गुप्ता, यशपाल सिंह चौहान, देवेंद्र कठैत, पुलकित गोयल एवं अर्जुन सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिवक्ता हत्याकांड की उलझती जा रही गुत्थी
Next: हरिद्वार को हरा भरा बनाने के लिए पंतजलि ने उपलब्ध कराए पौधे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.