Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कुमाऊं विश्वविद्यालय और एसएसजे विश्वविद्यालय में सृजित पदों का हुआ बंटवारा
  • नैनीताल

कुमाऊं विश्वविद्यालय और एसएसजे विश्वविद्यालय में सृजित पदों का हुआ बंटवारा

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

नैनीताल। कुमाऊं विवि नैनीताल तथा एसएसजे विवि अल्मोड़ा में पूर्व में सृजित पदों पर बंटवारा हो गया है। शुक्रवार को देर शाम तक चली कुविवि मुख्यालय में दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारियों की उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक में सर्व सम्मिति से यह निर्णय लिया गया। बता दें कि सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा पूर्व में कुमाऊं विवि का ही एक परिसर था, लेकिन शासन की ओर से बीते वर्ष आवासीय विवि का एसएसजे परिसर में विलय करते हुए सोबन सिंह जीना विवि का गठन कर दिया। नए विवि के गठन के बाद एसएसजे परिसर सहित अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के सभी महाविद्यालय कुमाऊं विवि से अलग कर नए विवि से संबद्ध कर दिए गए। शुक्रवार को देर शाम तक चली बैठक में निर्णय लिया गया कि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के लिए सृजित शैक्षिक एवं शिक्षणेत्तर पदों को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को शासनादेश सहित विधिवत हस्तांतरित किया जाता है। तय किया गया कि इसके बाद जिस विश्वविद्यालय के सापेक्ष जो पद सृजित हैं, उन पदों पर कार्यरत कार्मिकों पर समस्त प्रशासनिक नियंत्रण संबंधित विवि का रहेगा। कुविवि के कुल सचिव दिनेश चंद्रा ने कहा कि दोनों विवि आगे भी आपसी समन्वय से लोगों की अपेक्षा के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर पहाड़ के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर निदेशक डीएसबी परिसर नैनीताल प्रो. एलएम जोशी, कुलसचिव एसएसजे विवि डॉ. बिपिन चंद्र जोशी, निदेशक एसएसजे विवि प्रो. जगत सिंह बिष्ट, वित्त नियंत्रक कुविवि एलआर आर्या, उप कुलसचिव कुविवि दुर्गेश डिमरी, नीरज साह, जेएस मेहरा, पार्वती आर्या आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंभ में फर्जी कोविड जांच के आरोपों से घिरी कंपनी हाईकोर्ट पहुंची
Next: ननदोई पर दुष्कर्म का आरोप, पति ने दिया तीन तलाक़

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड का दबदबा

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

थाना प्रभारी फील्ड में रहकर यातायात संभालें: एसएसपी

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पुलिस को सूचना दिए बिना किया अंतिम संस्कार

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.