Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कालानियों के गेट तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम, हुआ बवाल
  • देहरादून

कालानियों के गेट तोड़ने पहुंची नगर निगम की टीम, हुआ बवाल

RNS INDIA NEWS 18/06/2021
rns featured image new

कार्रवाई करने गई टीम ने एक गेट और लगाए गए गार्डर को किया ध्वस्त
लोगों के कहने पर दूसरे गेट को हटाने के लिए तीन दिन की दी मोहलत
देहरादून। नगर निगम की टीम गुरुवार को दशमेशपुरी, नेहरू विहार कालोनी में एंट्री गेट तोडऩे के लिए पहुंची। इस दौरान क्षेत्र के कुछ लोगों ने यह कहते हुए विरोध किया कि सुरक्षा के लिहाज से गेट बनाए गए हैं और सिक्योरिटी एजेंसी से यहां गार्ड की तैनाती भी की गई है। लेकिन निगम की टीम ने बिना अनुमति गेट बनाने का हवाला देते हुए एक गेट को तोड़ दिया। जबकि लोगों के कहने पर दूसरे गेट को ध्वस्त करने के लिए तीन दिन की मोहलत दी गई। दशमेशपुरी और नेहरू विहार के लोगों ने बताया कि उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से कालोनियों के बाहर गेटों का निर्माण करवाया था। इसके अलावा गाटर लगवाए गए थे। लेकिन इसके बाद किसी ने निगम को अवैध रूप से गेट बनाने और गाटर लगाने को लेकर शिकायत की। इसके बाद गुरुवार को निगम की टीम मौके पर कार्रवाई करने के लिए पहुंची। दोनों पक्षों में काफी देर तक कार्रवाई को लेकर बहस हुई। इसके बाद पुलिस के जवानों की मौजूदगी में एक गेट को ध्वस्त कर दिया गया। जबकि दूसरे गेट को तोडऩे के लिए लोगों को तीन दिन की मोहलत दी गई है। दशमेशपुरी से अविनेश त्यागी, दीपेंद्र वालिया, निशांत अग्रवाल, वाईएन अग्रवाल, नीरज सिंह, पीएल दत्ता, वीके जैन, सुमित जैन, गंभीर और नेहरू विहार से मनोज बहुखंडी, माणिक नरूला, सुरेंद्र कुमार, पीआर भट्ट, आरसी भारद्वाज आदि मौजूद थे। कर एवं राजस्व अधीक्षक (भूमि) विनय प्रताप सिंह ने बताया कि नगर निगम के स्तर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बारिश से गिरी दीवार से हुआ रास्ता बंद, नगरपालिका ने समय से खुलवाया
Next: पत्नी ने सो रहे पति पर डाला चीनी मिला हुआ खौलता पानी, बुरी तरह झुलसने से हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.