Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग
  • हरिद्वार

कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

शिक्षकों के परिजनों को वैक्सीन लगाने की मांग

रुडकी। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रुडक़ी इकाई ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से कोरोना ड्यूटी में लगे शिक्षकों को सुरक्षा सामग्री उपलब्ध कराने की मांग की। शिक्षकों के परिजनों को बिना स्लॉट बुक कराए सीधे वैक्सीन लगाने की मांग भी की। शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल नवनियुक्त जेएम अपूर्वा पांडे से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया। संघ ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर बताया कि शिक्षकों की प्रशासन की ओर से अलग-अलग जगह पर फील्ड में ड्यूटी तो लगा दी गई है, लेकिन उन्हें कोरोना संक्रमण से बचने की कोई भी सुरक्षा सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। शिक्षक स्वयं कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण खरीद रहे हैं। शिक्षकों की कोविड में फील्ड ड्यूटी है, जिससे शिक्षकों के कोरोना संक्रमित होने और ड्यूटी के बाद घर जाने पर उनके परिजनों के भी कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में शिक्षकों को कोरोना से बचाव के लिए सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएं और शिक्षकों के परिजनों को बिना किसी स्लॉट बुकिंग के बिना सीधे विशेष अभियान चलाकर कोविड वैक्सीनेशन कराया जाए, जिससे शिक्षक व उनके परिजन सुरक्षित हो सकें। प्रतिनिधमंडल ने बताया कि मांग पर सहमति जताते हुए जेएम ने जल्द ही समस्याओं के निराकरण की बात कही। जेएम ने शिक्षकों द्वारा पिछले एक साल से अधिक समय से की जा रही कोविड ड्यूटी को लेकर उनकी प्रशंसा की और कहा कि जब देश के सामने कोई भी समस्या आती है या कोई भी बड़ा कार्य होता है तो वह शिक्षकों के सहयोग के बिना पूरा नहीं हुआ है। जेएम ने प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से सभी शिक्षकों से अपील की है कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में आमजन को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने में अपना सहयोग दें। प्रतिनिधि मंडल में ब्लॉक अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, ब्लॉक मंत्री पंकज विश्नोई, ब्लॉक कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सैनी, चरण सिंह आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपहृत नाबालिग 12 घंटे के भीतर बरामद, आरोपी युवक पर केस दर्ज
Next: सहारनपुर के बदमाश ने छीनी थी महिला की चेन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.