Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विशाल राठौर बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता
  • हरिद्वार

विशाल राठौर बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश प्रवक्ता

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
11 (18)

2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित: विशाल राठौर

हरिद्वार। कांग्रेस नेता विशाल राठौर को कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश प्रवक्ता बनाए नियुक्त किया गया है। प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं नें विशाल राठौर को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर विशाल राठौड़ ने सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, उत्तराखण्ड एवं उत्तर भारत प्रभारी अमरजीत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का आभार जताया। भूपतवाला स्थित थानाराम आश्रम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विशाल राठौर ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए पार्टी और संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महंगाई खत्म करने और अच्छे दिन लाने का वादा कर सत्ता में आयी केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई खत्म होने के बजाए दोगुनी तेजी से बढ़ रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल जैसी जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई व बेरोजगारी के चलते गरीब, मजूदर, मध्यम वर्ग का जीवन बेहद कठिन हो गया है। भाजपा की नीतियों से निराश हो चुकी जनता परिवर्तन के लिए कांग्रेस की और देख रही है। 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस भारी बहुमत के साथ जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाएगी। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने विशाल राठौर को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी व संगठन के प्रति समर्पित युवा विशाल राठौर को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी जाने से निश्चित सेवादल को गति मिलेगी। सुनील कड़च्छ व छम्मन पीरजी ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में युवा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवा कार्यकर्ताओं के बूते प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना निश्चित है। आकाश भाटी, ओम मलिक, अंकुर राठौर, यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष आर्यन राठौर, अरुण कुमार, दीपक कश्यप, अमित चंचल, नसीम, शाहिद, प्रवीण कुमार, अतर सिंह राठौर, मनजीत नौटियाल, नारायण सिंह, राजेंद्र राठौर आदि कार्यकर्ताओं ने विशाल राठौर को बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एचपीसीएल ने जिला प्रशासन को उपलब्ध करायी सीआरपी कोविड जांच किट
Next: रोहित सैनी हत्याकांड के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.