Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस को धैर्य रखकर जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए: मनवीर
  • देहरादून

कांग्रेस को धैर्य रखकर जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए: मनवीर

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि हरिद्वार कुंभ के दौरान फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट के मामले में कांग्रेस को धैर्य रखकर जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार मामले में पहले ही जांच के आदेश दे चुकी है और जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रही है। फर्जीवाड़े में संदिग्ध एजेंसी का भुगतान भी रोक दिया गया है। एक बयान में उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में आरटीपीसीआर टेस्ट बाहर से आवाजाही के लिए जरुरी किया है और लोगों के जीवन की रक्षा के लिए कर्फ्यू लगाया है। जहां तक हरिद्वार में फर्जी टेस्ट का सवाल है तो सरकार ने कुछ घटनाओं का लेकर जांच के आदेश दिये हैं ओर जल्दी ही दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। किसी भी आरोपी को बक्शा नहीं जाएगा। कुछ युवको के द्वारा बहुत कम समय में टेस्ट रिपोर्ट मिलने की सूचना के बाद सरकार ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की जांच कराने का फैसला किया। सरकार पारदर्शिता के साथ मामले की जान्च करवा रही है और इसमें किसी तरह शक की कोई गुंजाइश नहीं है। जीवन से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि कुंभ के दौरान कोरोना के फर्जी टेस्ट किए जाने का मामले का हाल ही में खुलासा हुआ। एक व्यक्ति ने टेस्ट नहीं कराया और उसके मोबाइल में टेस्ट रिपोर्ट आ गई। इस पर उसने शिकायत की थी। इसी शिकायत के आधार पर प्राथमिक जांच में पाया गया कि करीब एक लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट फर्जी किए गए हैं। इस मामले में अब विपक्षी दलों ने भाजपा सरकार पर हमला बोल दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पावर बैंक एप मामला: आरोपितों को वारंट पर लाने बेंगलुरु पहुंची दून पुलिस
Next: उत्तराखंड में एएसआई के सभी 42 स्मारक खुले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.