Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पावर बैंक एप मामला: आरोपितों को वारंट पर लाने बेंगलुरु पहुंची दून पुलिस
  • देहरादून

पावर बैंक एप मामला: आरोपितों को वारंट पर लाने बेंगलुरु पहुंची दून पुलिस

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

देहरादून। पावर बैंक एप में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपितों को वारंट पर लाने के लिए दून की एसटीएफ की टीम बेंगलुरु पहुंच गई है। बेंगलुरु पुलिस की ओर से पावर बैंक से संबंधित 10 कंपनियों के निदेशकों सहित 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से छह आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपित नागाभूषण, सुकन्या व तिब्बत मूल के पेमा वांगमो साइबर थाने देहरादून में दर्ज मुकदमों में भी शामिल हैं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि आरोपितों को वारंट पर देहरादून लाकर पूछताछ की जाएगी। दूसरी ओर एसटीएफ की ओर से अब तक विभिन्न खातों में गई दो करोड़ की धनराशि फ्रीज करवा दी है। एसटीएफ अब तक कुल 2.30 करोड़ की धनराशि फ्रीज करवा चुकी है। बताया कि देश की सबसे बड़ी साइबर धोखाधड़ी के मामले में अब तक सात मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और कई शिकायतों पर जांच की जा रही है। इस मामले में बेंगलुरु निवासी अंशुल भारद्वाज से पूछताछ की गई। जिससे घटना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। आरोपित ने बताया कि किस तरह से चीनी मूल के नागरिकों की ओर से भारतीय मूल के व्यक्तियों का विश्वास जीतकर उनसे धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आप नेताओं व कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज
Next: कांग्रेस को धैर्य रखकर जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए: मनवीर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.