Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लोजपा में अब पार्टी पर अधिकार की जंग
  • राष्ट्रीय

लोजपा में अब पार्टी पर अधिकार की जंग

RNS INDIA NEWS 17/06/2021
rns featured image new

चिराग ने जताया पार्टी पर दावा , कहा संसदीय बोर्ड ही तय कर सकता है अध्यक्ष

जदयू पर मढ़ा टूट का आरोप, कहा चाचा कहते तो बना देता संसदीय दल का नेता

स्पीकर को लिखा पत्र, संसदीय दल नेता की मान्यता मामले में पुनर्विचार का किया अनुरोध

नई दिल्ली (आरएनएस)। लोजपा में टूट के बाद अब दोनों धड़ों के बीच पार्टी पर अधिकार की जंग शुरू हो चुकी है। चिराग पासवान ने पार्टी पर दावा जताते हुए कानूनी लड़ाई लडऩे की घोषणा कर दी है। उन्होंने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिख कर पार्टी के संसदीय दल मेंं बदलाव के फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है। सूरजभान को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के फैसले को अवैध बताते हुए चिराग ने कहा कि पार्टी के संविधान के मुताबिक इस आशय का फैसला करने का अधिकार सिर्फ संसदीय बोर्ड के पास है।
पार्टी में टूट पर चुप्पी तोड़ते हुए चिराग ने इसके लिए जदयू और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि मैं शेर का बेटा हूं। ना मैंं पहले डरा हूं और ना ही आगे डरूंगा। पहले भी लड़ा था आगे भी लड़ूंगा। जनता मेरे साथ है। मैं लंबी कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लडऩे के लिए तैयार हूं। मैं चाहता था कि यह लड़ाई बंद कमरे तक सिमट जाए, मगर अब ये लड़ाई लंबी चलेगी और कानूनी तरीके से लड़ी जाएगी।
चाचा कहते तो बना देता संसदीय दल का नेता
चिराग ने कहा कि मैं तब अनाथ नहीं हुआ जब पापा (रामविलास पासवान) का निधन हुआ। मैं अब अनाथ हुआ हूं, जब चाचा ने साथ छोड़ा है। अगर चाचा कहते तो मैं उन्हें संसदीय दल का नेता बना देता। मगर उन्होंने जदयू और नीतीश कुमार के साथ मिल कर साजिश रची। पार्टी के संविधान के मुताबिक अध्यक्ष और संसदीय दल का नेता पद का मामला पार्टी का संसदीय बोर्ड की कर सकता है। ऐसे में संसदीय दल का नया नेता चुना जाना और कार्यकारी अध्यक्ष बनाने संबंधी दोनों ही फैसले अवैध हैं। मैंने स्पीकर को पत्र लिख कर अपने फैसले पर पुनर्विचार की अपील की है।
मदद मांगनी पड़े तो काहे के राम और काहे के हनुमान
बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग ने खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताया था। प्रेस कांफ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि क्या इस मामले में वह भाजपा से मदद मांगेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि अगर हनुमान को राम की मदद मांगनी पड़े तो काहे के राम और काहे के हनुमान।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हिन्दू धर्म के लोगों के साथ अब तक का सबसे बड़ा विश्वासघात : धस्माना
Next: बिना ड्राइवर ट्रेनों को दौड़ाने की तैयारी में रेलवे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया
  • विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर, रानीखेत कोतवाली में आदेश कक्ष आयोजित
  • खेत बचाओ अभियान में किसानों को दी टिकाऊ खेती और कीट नियंत्रण की जानकारी
  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.