Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चुनावी राज्यों में चिंतन शिविरों का आयोजन करेगी भाजपा
  • उत्तराखंड

चुनावी राज्यों में चिंतन शिविरों का आयोजन करेगी भाजपा

RNS INDIA NEWS 15/06/2021
rns featured image new

राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्रों का होगा आयोजन
सेवा ही संगठन अभियान के दूसरे चरण की भी होगी शुरुआत

नई दिल्ली (आरएनएस)। भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने की मुहिम तेज कर दी है। इसके तहत पार्टी चुनावी राज्यों में चिंतन शिविरों का आयोजन करेगी। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया जाएगा। चुनावी राज्यों की छोटी-छोटी टीमों को दिल्ली में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके अलावा पार्टी जल्द ही सेवा ही संगठन अभियान का दूसरा चरण शुरू करेगी।
चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य इकाईयों से चिंतन शिविर आयोजित करने और 10 जुलाई तक अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है। पार्टी की योजना चुनावी राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ताओं की छोटी-छोटी टीम तैयार करने की है। इसे दिल्ली में खुद नड्डा चुनावी तैयारियों के लिए अवगत कराएंगे। नड्डा ने राज्य इकाई के सभी अध्यक्षों को 31 जुलाई तक पूरे राज्य का दौरा करने का भी निर्देश दिया है।
भाजपा की सभी राज्य इकाईयों को 21 जुलाई से 30 जुलाई तक कार्यकारी परिषद की ऑनलाइन बैठकें आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने का फैसला किया है। प्रशिक्षण सत्र अगले महीने से हर रविवार को होगी। पार्टी महासचिव मुरलीधर राव और दुष्यंत गौतम कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

शुक्रवार को विशेष वर्चुअल सत्र
कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हुए नुकसान के कारण उपजी नाराजगी से पार्टी सतर्क है। पार्टी ने 18 जून को वर्चुअल सत्र बुला कर इस महामारी से निपटने के लिए मोदी सरकार की ओर से किए गए प्रयासों को लोगों तक पहुंचाने की रणनीति बनाई है।  लोगों तक संदेश पहुंचाने के लिए कई भाषाओं में फिल्म तैयार की जा रही है। इसी सत्र में सेवा ही संगठन अभियान का दूसरा सत्र शुरू करने की घोषणा हो सकती है। पार्टी इसमें टीकाकरण अभियान में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक निवारक उपाय के रूप में योग विज्ञान” पर वेबिनार आयोजित
Next: ट्विटर को संसदीय समिति ने किया तलब

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.