Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल पार्टी से निष्कासित
  • देहरादून

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल पार्टी से निष्कासित

RNS INDIA NEWS 14/06/2021
rns featured image new

प्रॉपर्टी कब्जाने के आरोप में रीना गोयल अपने दो बेटों संग गिरफ्तार

देहरादून। देहरादून जिले की क्लेमनटाउन पुलिस ने बुजुर्ग दंपति की मौत के बाद उनकी करोड़ों की प्रॉपर्टी कब्जाने के आरोप में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल, उसके दो बेटों और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है। चारों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। अमेरिका में रह रहे दंपति के रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। क्लेमनटाउन थाने के एसएसआई गुमान सिंह नेगी ने बताया कि हाल ही में क्लेमनटाउन क्षेत्र के गुरु नानक रोड सुभाष नगर निवासी डीके मित्तल और उनकी पत्नी सुशीला मित्तल की कुछ वक्त पहले में कोरोना के कारण मौत हो गई थी। दंपति के एकलौते बेटे की मौत कुछ साल ही पहले हो गई थी। प्रॉपर्टी के अन्य वारिस फिलहाल अमेरिका में रहते हैं। पुलिस के अनुसार, इसका फायदा उठाकर रीना गोयल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मृत दंपत्ति के बंद घर के ताले तोड़े और प्रॉपर्टी पर कब्जा कर लिया। देवेंद्र मित्तल की पत्नी सुशीला मित्तल के भाई सुरेश महाजन, जो कि अमेरिका में रहते हैं, उन्होंने मेल के माध्यम से पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी। एसएसआई नेगी ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद आरोपी रीना गोयल पत्नी संजय धीमान, उसके बेटे लब्य गोयल और ऋषभ गोयल निवासी टर्नर रोड क्लेमनटाउन, इनके सहयोगी अनुज सैनी पुत्र रोहताश सैनी निवासी भगवानपुर हरिद्वार के खिलाफ दूसरे की संपत्ति कब्जाने, शांति भंग और आपदा ऐक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।

भाजपा ने रीना गोयल को निष्कासित किया: प्रॉपर्टी कब्जाने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रीना गोयल पर पार्टी ने कार्रवाई की है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आदेश जारी किया। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी की ओर से उनका निष्कासन पत्र जारी किया गया है।

दिवंगत दंपति के नाम पर खोल दिया ट्रस्ट
पुलिस ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली की दंपति की कोविड मृत्यु हो गई है। इस समय उनका कोई वारिस यहां नहीं रहता है। इसके बाद उन्होंने घर को सील कर दिया था। पुलिस के अनुसार, रीना गोयल ने अपने परिचितों के साथ मिलकर 12 जून को भूमि पर अवैध कब्जा करने के आशय से पूजन कराया। स्वर्गीय सुशीला मित्तल एवं डीके मित्तल के नाम का ट्रस्ट बनाया गया। पुलिस मौके पर गई और समझाने बुझाने का प्रयास किया था।

महामारी में भाजपा नेता का कृत्य निंदनीय: गरिमा
कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि सत्ता की दबंगई क्या होती है, इसका जीता जागता उदाहरण भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री द्वारा करोड़ों की जमीन और घर पर कब्जे करने से सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस महामारी में जहां लोग पीडि़तों की बढ़ चढक़र मदद कर रहे हैं, वहीं भाजपा की महिला नेत्री इस तरह के कृत्य संलिप्त हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम तीरथ ने दी नेता प्रतिपक्ष स्व0 डा०इन्दिरा हृदयेश के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्वांजलि
Next: प्रदेश में समग्र शिक्षा अभियान में आउटसोर्सिंग से भरे जाने वाले पदों को लेकर विवाद उत्पन्न

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.