Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर वितरित किया ठण्डा शर्बत
  • हरिद्वार

गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर वितरित किया ठण्डा शर्बत

RNS INDIA NEWS 14/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। सिक्ख समाज के पांचवे गुरु गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर प्रेमनगर चौक स्थित ऐतिहासिक विरक्त कुटिया गुरुद्वारे द्वारा गुरुद्वारे के गेट और हाईवे किनारे छबील लगाकर लोगो को ठंडा शरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे के संचालक बाबा पंडत ने कहा कि कोरोना के कारण कार्यक्रम को सूक्ष्म किया गया। गुरु अर्जुन देव ने कौम और सच्चाई के लिए अपना बलिदान दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर मनुष्य अपना जीवन सफल बना सकता है। गुरु अर्जुन देव को मानवता के सच्चे सेवक, धर्म के रक्षक के रूप में जाना जाता है। प्रत्येक धर्म के प्रति उनके मन में सम्मान था। उन्होंने सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया। गुरु अर्जुन देव की शहादत सिख धर्म के इतिहास में एक खास स्थान रखती है। भेल सेक्टर दो स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारे में भी छबील लगाकर ठंडा शरबत वितरित किया गया। प्रधान सुखदेव सिंह ने बताया कि पिछले ग्यारह दिनों से गुरुद्वारे में सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। शहीदी दिवस पर भोग डाला गया। पिछले एक महीने से श्री गुरु नानक देव जी धर्म प्रचार समिति द्वारा कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन और लंगर की सेवा प्रदान की जा रही है। निर्मल संतपुरा आश्रम के बाहर भी छबील लगाई गई। संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष ठंडे शरबत की छबील लगाकर शहीदी दिवस मनाया जाता है। इस दौरान सीमित संख्या में संगत उपस्थित रही। इस अवसर पर पविंदर सिंह बल, उजल सिंह, जुझार सिंह, गगनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, संदीप सिंह, जोधा सिंह, मालक सिंह, मलकीत सिंह, परगट सिंह, लवप्रीत सिंह, रवि सिंह, सरबजीत सिंह, अनूप सिंह सिद्धू, अमनप्रीत सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में कोरोना के 296 नए केस, 12 मौतें
Next: रोड नहीं बनी तो करेंगे चुनाव बहिष्कार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.