Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • रोड नहीं बनी तो करेंगे चुनाव बहिष्कार
  • चम्पावत

रोड नहीं बनी तो करेंगे चुनाव बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 14/06/2021
rns featured image new

चम्पावत। बाराकोट के खोला सुनार में सडक़ निर्माण का कार्य पूरा न होने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अगर गांव में जल्द रोड का निर्माण नहीं हुआ तो वह आने वाली विधान सभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान उन्होंने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। गांव के लोगों ने बताया कि बाराकोट के खोला सुनार में लोनिवि ने वर्ष 2016-2017 में सडक़ कार्य के लिए निविदा निकाली थी। जिसमें रोड बनने का कार्य शुरू हो गया। ठेकेदार ने दो महीने तक लगातार कार्य किया फिर उसके बाद निर्माण कार्य बंद हो गया। रोड में दीवार, और रोड किनारे रोड़ी फोडक़र डाली गई। लागों ने बताया कि ठेकेदार से मालूम करने पर पता चला कि शासन से वित्त न मिलने पर कार्य नहीं हो पाया। लोगों ने बताया कि वहां पर 50 लाख रुपया स्वीकृत हो गया है जिसकी लंबाई 1 किलोमीटर है। लोगों ने बताया कि ठेकेदार ने रोड के नाम पर स्क्रबर, दीवार बनाई थी वह क्षतिग्रस्त हो गयी है। लोनिवि के ईई एमसी पलडिय़ा ने बताया कि पूर्व में जिला योजना के तहत परिव्यय न मिलने के कारण सडक़ कार्य बाधित हुआ था। इस बार बजट मिल गया है जिसके हिसाब से कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान नीलू वर्मा, विजय लाल वर्मा, गंगा दत्त जोशी, जगदीश जोशी, दीपक वर्मा, संजय वर्मा, जगदीश वर्मा, भुवन वर्मा, रोहित जोशी, आदि कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरू अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर वितरित किया ठण्डा शर्बत
Next: साइबर ठगी के शिकार युवक की धनराशि वापस लौटाई

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.