Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सगे भाईयों ने की थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार दूसरा फरार
  • देहरादून

सगे भाईयों ने की थी युवक की हत्या, एक गिरफ्तार दूसरा फरार

RNS INDIA NEWS 14/06/2021
rns featured image new

पारिवारिक महिला पर अभद्र टिप्पणी से थे नाराज

विकासनगर। विकासनगर में शनिवार की देर रात को उदियाबाग के टी-स्टेट ट्रक चालक की नृशंस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड को दो सगे भाइयों ने अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल छोटे भाई को गिरफ्तार कर दिया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पुलिस ने हत्या में शामिल दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा तरमीम कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी की पुलिस तलाश में जुटी है। शनिवार करीब ग्यारह बजे रात को गांव के चौकीदार ने कोतवाल विकासनगर को सूचना दी कि टी-स्टेट में डेड बॉडी पडी है। जिस पर कोमवाल प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। चाय बागान मे पड़े मृतक के शव की पहचान सौरव उर्फ सागर 23 पुत्र राजकुमार निवासी लक्ष्मीपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून रूप में हुई। मौके से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर मृतक के शव का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। इस मामले में मृतक के भाई रोहित पुत्र राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु की। इस मामले में पुलिस ने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के साथ साक्ष्य जुटाये। जिसमें पुलिस को मौके पर दो मोबाइल फोन, चप्पल, शराब पीने के तीन डिस्पोजल गिलास व एक प्लास्टिक की प्लेट मिली। मौके पर मिले इन महत्वपूर्ण साक्ष्यों, सीसीटीवी कैमरों को खंगालने व आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों पर अपना शिकंजा कसा। इस मामले में पुलिस सर्विलांस टीम की सहायता ली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
Next: उत्तराखण्ड में कोरोना के 296 नए केस, 12 मौतें

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.