
रुडकी। थाना क्षेत्र के गांव खुब्बनपुर में युवती के साथ छींटाकशी करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद में दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों को हिरासत में ले शांति भंग की कार्रवाई भी की। शनिवार देर शाम खुब्बनपुर गांव में एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच युवती के साथ अभद्रता छींटाकशी किए जाने को लेकर एक-दूसरे के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने पर उतारू हो गए। तभी दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर ईंट पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए। मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराते हुए दोनों पक्षों के 15 लोगों को हिरासत में ले थाने ले आए। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की थी। उप निरीक्षक मनोज ममगई ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मामला शांत कराने के साथ ही दोनों पक्षों के 15 लोगों के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई है। अगर दोबारा ऐसी हरकत की गई तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

