Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • साथी की मौत से भडक़े मजदूरों ने काम रोका
  • चमोली

साथी की मौत से भडक़े मजदूरों ने काम रोका

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

चमोली। जोशीमठ राजमार्ग पर चारधाम परियोजना के तहत सडक़ चौड़ीकरण कार्य के दौरान मंगलवार को घायल हुए मजदूर की बुधवार रात हायर सेंटर श्रीनगर में उपचार के दौरान मौत हो गई। इससे भडक़े मजदूरों ने काम रोक दिया। कर्णप्रयाग-नंदप्रयाग के मध्य रात-दिन हो रहे कटिंग कार्य से पहाडिय़ां नाजुक बन गई हैं और लगातार हो रहा भूस्खलन आवाजाही के लिए भी खतरा बना है। घंटों जाम से यात्री परेशान हैं और श्रमिकों की सुरक्षा रामभरोसे है। नाराज श्रमिकों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर सुरक्षा मांगी और मृतक को उचित मुआवजे की मांग अधिकारियों के समक्ष रखी। एनएचआइडीसीएल के अवर अभियंता शशिकांत मणि एवं कार्यदायी कंपनी के एचआर गोविंद सिंह ने बताया कि मंगलवार को कर्णप्रयाग-जोशीमठ राजमार्ग पर उमा माहेश्वर आश्रम के समीप मजदूर जनक रावत पुत्र लाल बहादुर रावत निवासी वीपीओ केलॉंग क्येलंग 7/2 लाहौल एवं स्पीति हिमाचल प्रदेश चौड़ीकरण के दौरान पहाड़ी पर वायर ब्रेकिंग लगा रहा था कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आ गया। इससे उसके सिर व रीढ़ की हड्डी पर चोट आ गई। कंपनी के वाहन से उसे उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर श्रीनगर गढ़वाल रेफर कर दिया, जहां बुधवार रात उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चौड़ीकरण कार्य में जुटे नाराज कर्मचारियों ने गुरुवार को चौड़ीकरण कार्य रोक दिया और मृतक मजदूर के स्वजनों को मुआवजे देने की मांग की। मजदूरों का कहना था कि कार्यदायी संस्था ने उनका बीमा तक नहीं कराया है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित नही है। इस पर मौके पर पहुंचे कंपनी के मानव संसाधन अधिकारी एचसीसीपीएल- एससीसीपीएल के गोविंद सिंह ने मजदूरों और उनके स्वजनों की हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। अधिकारियों ने गु्रप इंश्योरेंस संबधी जानकारी देते हुए मृतक के परिजनों को त्वरित सहायता के रूप में 20 हजार रुपये दिए और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मरम्मत कार्य के चलते बिजली आपूर्ति रही बाधित
Next: टास्क फोर्स की सहमति के बिना ही मिल सकेगा ऋण

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.