Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़
  • दो लड़कों का अपहरण कर हत्या करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
  • छत्तीसगढ़

दो लड़कों का अपहरण कर हत्या करने वाले दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
rns featured image new

रायपुर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में 10 दिन से लापता दो युवकों की पुलिस तलाश कर रही थी, उस मामले में पुलिस ने उक्त दोनों लड़कों की हत्यारे को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब तक यही सोच तलाश कर रही थी कि नाबालिग कहीं चले गये होंगे, लेकिन संदेही से पूछताछ के बाद हत्या के खुलासे ने सनसनी फैला दी।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक रंजीत विश्वास का पिकअप वाहन है। जिसमें आरोपी खेलन पाल ने बिलासपुर से फल लेकर आने की बात कहते हुए रंजीत की गाड़ी बुक किया। रंजीत ने अपने दोस्त उमेश को भी अपने साथ ले गया। जब दोनों घर से निकले उसके कुछ देर बाद दोनों का मोबाइल बंद हो गया। जब देर रात तक दोनों अपने घर नहीं लौटे तो परिजनों ने आरोपी खेलन पाल को फ ोन लगाया, लेकिन आरोपी ने भी अपना मोबाइल बंद कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने पुरानी बस्ती थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। मामले मेें पुलिस ने आरोपी खेलन के बारे में पतासाजी किया तो जानकारी मिली की खेलन मध्यप्रदेेश के डिंडौरी का रहने वाला है। जिससे पुलिस के टीम ने आरोपी खेलन को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
आरोपियों ने इस तरह दी वारदात को अंजाम
आरोपी खेलन ने पूछताछ में बताया कि वह अपने दोस्त रामस्वरूप के साथ मिलकर पैसे की लालच में आकर हत्या की है। आरोपियों ने बताया कि पहले रंजीत और उमेश को वे अनुपपुर ले गए। जहां बेल्हा गांव के खेत में दोनों बच्चों को शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में दोनों की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों के शव को घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर नाला के पास दफन कर दिया। जिसे पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि जब वे फल लेने निकले तो दोनों लड़कों के पास पैसे देखकर लालच में आया और पूरी वारदात को अंजाम दिया है।
लॉकडाउन के चलते आरोपी बना हत्यारा
आरोपी खेलन वर्तमान में रायपुर में फल बेचने का काम करता था। लेकिन लॉकडाउन के चलते पैसों की कमी थी। जिससे आरोपी को दोनों लड़के पास पैसे देखकर उसके मन में लालच आ गया और घटना को अंजाम देने की योजना बनाई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता इंदिरा हृदयेश का निधन, सीएम तीरथ समेत इन नेताओं ने जताया शोक
Next: महज 11 दिनों में ही हो गई महीने भर की बारिश, आईएमडी ने जारी किया हाई अलर्ट

Related Post

rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 26/04/2023 0
rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

झारखंड में 50 हजार ‘रानी मिस्त्रियों’ ने पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में गाड़ा झंडा

RNS INDIA NEWS 23/04/2023 0
rns featured image new
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.