Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शिलापट्ट पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व शहीदों की पूरी पहचान लिखे जाने की मांग की
  • पौड़ी

शिलापट्ट पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व शहीदों की पूरी पहचान लिखे जाने की मांग की

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

पौड़ी। ब्लाक कार्यालय में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम के शहीद व सैनानी शिलापट्ट पर शहीद व सैनानियों की वास्तविक पहचान नहीं लिखे होने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों ने नाराजगी जताई है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.उमराव सिंह अधिकारी के आश्रित मुलकराज अधिकारी ने डीएम पौड़ी को ज्ञापन देकर इस शिलापट्ट में स्वतंत्रता संग्राम सैनानी व शहीदों की पूरी पहचान के साथ नाम लिखने की मांग की है। डीएम को दिए गए ज्ञापन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित मुलकराज अधिकारी ने कहा है कि पिछले लंबे समय से ब्लाक कार्यालय में लगे शिलापट्ट में स्वतंत्रता संग्राम के शहीद व सैनानियों के नाम के आगे उनके गांव व निवास का नाम नहीं लिखा गया है जोकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के साथ मजाक है। कहा कि स्वतंत्रता दिवस आने वाला है। स्वतंत्रता संग्राम शहीद व सैनानियों के बलिदान को देखते हुए जल्द ही उनकी पहचान भी शिलापट्ट पर अंकित की जाए। उन्होंने जल्द ही शिलापट्ट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों की पूरी पहचान लिखे जाने की मांग की है। वहीं, डीएम धीराज सिंह गब्र्याल ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ईपीएफ खाता मृतक व्यक्ति के नाम से संचालित करने का आरोप लगाया
Next: किसानों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

देवप्रयाग में अलकनंदा पैदल पुल का काम जोरों पर

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सिद्धबली मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हाईवे पर लगा जाम

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, कई क्षेत्रों में बिजली बाधित

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.