Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • गुलदार ने बनाया महिला को निवाला
  • पौड़ी

गुलदार ने बनाया महिला को निवाला

RNS INDIA NEWS 11/06/2021
rns featured image new

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग पौड़ी की दमदेंवल रेंज के डबरा गांव में गुलदार ने गुरुवार को एक महिला को निवाला बना दिया। महिला घर के पास ही खेत में काम कर रही थी। गुलदार के हमले के बाद समूचे क्षेत्र में दहशत बन गई है। स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने घटना पर रोष जाहिर करते हुए गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की है। पोखड़ा ब्लाक की ग्राम सभा मंझगांव के डबरा गांव में खेत में काम रही गोदाम्बरी देवी 55 साल पत्नी ललिता प्रसाद पर गुलदार ने सुबह करीब साढ़े 10 बजे हमला कर दिया। ग्रामीणों ने मौके से बताया कि गुलदार महिला को पास की झांडिय़ों तक ले गया और मार दिया। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर जुटे और वन महकमे के अफसरों को शव नहीं उठाने दिया। मांग थी कि गुलदार को पहले नरभक्षी घोषित कर यहां शूटर तैनात किए जाए। ग्रामीणों के रोष को देखते हुए रेंजर ने डीएफओ को मौके से ही पत्र भी भेजा। दमदेवल रेंज अधिकारी सुचि चौहान ने गुलदार के हमले की पुष्टि करते हुए बताया है कि यहां टीम तैनात करने सहित पिंजरा लगाया जा रहा है। समाज सेवी सुधीर सुंदरियाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख पोखड़ा सुरेंद्र सिंह रावत सहित अन्य ग्रामीणों ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने की मांग की है। आरोप है कि पिछले कई दिनों से गुलदार क्षेत्र में घूम रहा था। प्रशासन को इस बाबत पहले भी सूचना दी गई थी लेकिन कोई कदम नहीं उठा। डीएफओ मुकेश कुमार ने कहा है कि गुलदार को नरभक्षी घोषित करने के लिए मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक को पत्र लिखा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेतन के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने दिया धरना
Next: इंजेक्शन की कालाबाजारी में लोह‍िया अस्‍पताल के जूनियर डाक्टर समेत छह गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग में श्रीनगर की आकृति कंडारी ने जीता स्वर्ण

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.