Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तर प्रदेश
  • इंजेक्शन की कालाबाजारी में लोह‍िया अस्‍पताल के जूनियर डाक्टर समेत छह गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश

इंजेक्शन की कालाबाजारी में लोह‍िया अस्‍पताल के जूनियर डाक्टर समेत छह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/06/2021
rns featured image new
लखनऊ।(आरएनएस) वजीरगंज पुलिस ने बुधवार को ब्लैक फंगस और जीवन रक्षक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में लोहिया अस्पताल के जूनियर डाक्टर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में जूनियर डाक्टर के अलावा केजीएमयू के दो संविदाकर्मी और तीन निजी अस्पतालों के कर्मचारी हैं। यह लोग लोहिया और केजीएमयू के स्टाक से इंजेक्शन निकालकर उसकी कालाबाजारी करते थे। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने गिरफ्तारी की टीम में शामिल पुलिस कर्मियों को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।

डीसीपी पश्चिम देवेश कुमार पांडेय के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में राम मनोहर लोहिया अस्पताल का जूनियर डाक्टर वामिक हुसैन निवासी आगरा बाह। वह यहां हरोदई रोड स्थित नारायण गार्डन में रहता था। केजीएमयू इमरजेंसी मेडिसिन में संविदाकर्मी मो. आरिफ वार्ड ब्वाय निवासी हरदोई टडियांवा हरैई हाल पतात भूवर फाटक के पास ठाकुरगंज, मो. इमरान निवासी ख्यालीगंज कैसरबाग, राजेश कुमार निवासी इटौंजा रायपुर राजा (सर्जिकल ग्रुप में सेल्समैन), मो. राबिक निवासी आजमगढ़ बैहरीडीह (मेडिकल फर्म की फ्रेंचाइजी के मालिक), बलवीर सिंह निवासी हंस विहार चिनहट मूल अयोध्या पुराबाजार जलालुद्दीन नगर (फार्मासिस्ट चिनहट हास्पिटल एवं ट्रामा सेंटर) है।

वाट्सएप काल पर गिरोह के लोग करते थे बात, पुलिस ने ग्राहक बनकर किया संपर्क
इंस्पेक्टर वजीरगंज धनंजय पांडेय ने बताया कि गिरोह के लोग वाट्सएप काल पर एक दूसरे से और ग्राहकों से बात करतेत थे। मुखबिर की सूचना पर गिरोह के सरगना आरिफ का नंबर मिला। उससे पुलिस कर्मियों ने ग्राहक बनकर बात की। जिसके बाद यह लोग फंसते चले गए। सर्विलांस की मदद से इनकी काल डिटेल्स खंगाली गई। इसके बाद कालाबाजारी करने वालों की कड़ी से कड़ी जुड़ती गई। फिर कई पुलिस कर्मियों को इसमें लगाया गया। उन्हें इंजेक्शन की खरीदारी का झांसा देकर बुलाया गया। इसके बाद पकड़ लिया गया। गिरोह के पास से 28 लाइपोजोमल एम्फोटेरिनसिन-बी ब्लैंक फंगस के इंजेक्शन, 18 रेमडेसिविर, आठ मोबाइल, डाक्टर के पास से एक कार, दो बाइक और 16070 रुपये बरामद किए गए हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरोह के तार कई अन्य अस्पतालों से भी जुड़े हैं। कालाबाजारी से संबंधित गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार ने बनाया महिला को निवाला
Next: अल्मोड़ा: प्रसिद्ध मिठाई-जलेबी निर्माता लीलाधर जोशी का निधन, व्यापार मंडल व व्यापारियों ने किया शोक व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

महाकुंभ: प्रयागराज, उत्तर प्रदेश पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 09/02/2025 0
rns featured image new
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड

सीएम धामी को दिया प्रयागराज, यूपी में होने वाले महाकुंभ मेले का निमंत्रण

RNS INDIA NEWS 12/12/2024 0
judge hammer
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

तीन साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपी ताऊ को मिली फांसी की सजा, 1 लाख का जुर्माना

RNS INDIA NEWS 05/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.