Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बाप ही निकला बेटी का हत्यारा, ऐसे आया गिरफ्त में
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

बाप ही निकला बेटी का हत्यारा, ऐसे आया गिरफ्त में

RNS INDIA NEWS 11/07/2020
rns featured image new

बागेश्वर। दिनांकः 09-07-2020 को वादिनी द्वारा थाना कांडा में तहरीर दी कि अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादिनी की नाबालिग लड़की के साथ दुराचार कर आत्महत्या के लिये प्रेरित किया गया, जिस कारण दिनांकः 08-07-2020 उनकी लड़की द्वारा आत्महत्या की गई। वादिनी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कांडा में मु0अ0सं0- 27/20, धारा- 376/306 व 5(L)/6 पोक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुवे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया बागेश्वर के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक महोदया कपकोट एवं थानाध्यक्ष कांडा मय पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना के सम्बन्ध आवश्यक कार्यवाही की गयी। उक्त प्रकरण में मृतका के शव को निकालने हेतु श्रीमान जिलाधिकारी महोदया बागेश्वर की अनुमति मिलने पर तहसीलदार काण्डा श्री मैनपाल सिंह व वन स्टाॅप सेन्टर के सदस्य व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काण्डा के प्रभारी डाॅ0 हरीश पोखरियाल की उपस्थिति में मृतका को जहां पर दफनाया गया था वहां से पुलिस टीम द्वारा शव को निकालकर पंचायतानामा की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय बागेश्वर लाया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार डिस्ट्रिक मोबाईल फाॅरेन्सिक यूनिट जनपद अल्मोडा द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना सम्बन्धी महत्वपूर्ण साक्ष्यों का संकलन किया गया। दिनांकः 09-07-2020 को जिला चिकित्साल बागेश्वर में पोस्टमार्टम में नाबालिग लड़की की मृत्यु गला घोंटने से होना प्रकाश में आया। तत्पश्चात प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों व आस-पड़ोस के लोगों से पूछताछ की गयी। इस दौरान नाबालिग लड़की के पिता द्वारा स्पष्ट जानकारी नहीं दिये जाने व उसकी बातों से सन्देह होने पर पुलिस टीम द्वारा उससे गम्भीरता से पुनः पूछताछ किये जाने पर उसके द्वारा कबूल किया गया कि लोकलाज के कारण उसने ही आवेश में आकर अपनी लड़की की गला घोंट कर हत्या की गयी। अभियोग में धारा- 302, 201 की बढ़ोत्तरी कर विवेचना प्रचलित है। नाबालिग लड़की की हत्या किये जाने पर अभियुक्त प्रकाश चन्द्र काण्डपाल को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांकः 11-07-2020 को जेठाई बागेश्वर रोड के गंग नाथ मन्दिर के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसे कल दिनांकः 12-07-2020 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

घटना का विवरणः-
पुछताछ के दौरान लड़की के पिता द्वारा बताया गया कि लडकी अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। दिनांकः 07-07-2020 को परिवार को लड़की के गर्भवति होने के सम्बन्ध में जानकारी हुई। जिस पर आपसी कहा-सुनी होने के उपरान्त में अपने घर को चले गया तथा रात्रि में मैं लड़की के कमरे में गया व लड़की का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद मैं अपने घर आ गया। सुबह के समय में वहां गया तथा गांव वालों को कहा कि लडकी ने लोक लाज के कारण आत्महत्या कर दी है। मेरी आत्महत्या वाली बात पर यकीन कर ग्रामीणों द्वारा अंतिम संस्कार कर शव को शमशान घाट में दफनाया गया।

अभियुक्त का विवरणः-
प्रकाश चन्द्र काण्डपाल पुत्र श्री लक्ष्मी दत्त काण्डपाल निवासी- ग्राम- मन्तोली, हाल निवास- जेठाई, थाना- काण्डा, बागेश्वर उम्र-38 वर्ष।

पुलिस टीम का विवरणः-
1- श्रीमती संगीता पुलिस उपाधीक्षक कपकोट/बागेश्वर।
2- उ0नि0 प्रहलाद सिंह थानाध्यक्ष काण्डा।
3- आरक्षी 173 अशोक कुमार।
4- आरक्षी 42 अशोक कुमार।
5- आरक्षी चा0 भुवन प्रसाद।

फोरेंसिक टीम का विवरणः-
1- आरक्षी अर्जुन सिंह।
2- आरक्षी योगेश तिवाड़ी।
3- आरक्षी पप्पू कुमार।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाण्डेखोला में फिर दिखा तेंदुवा, देखने को लोगों की लगी भीड़
Next: हंदवाड़ा में एलओसी के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी मारे गए

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

खनन से मकानों पर खतरा, सुरक्षित पुनर्वास की मांग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

गरुड़ में शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 6 गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.