Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मंगलौर क्षेत्र में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले
  • हरिद्वार

मंगलौर क्षेत्र में 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले

RNS INDIA NEWS 06/08/2020
rns featured image new

रुडकी। गुरुवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 13 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी लोगों को विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। आसपास क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की तैयारी की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर क्षेत्र में कुल 13 लोग विभिन्न स्थानों पर कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाए गए हैं। एक दवा फैक्ट्री में काम करने वाली चार महिलाओं के जांच के सैंपल लिए गए थे। उनमें से चारों महिलाएं कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाई गई हैं। जिन्हें कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा के पद पर कार्य करने वाली 50 वर्षीय एक महिला भी कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाई गई है। इसी अस्पताल की 45 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी की एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव आया है। 23 वर्षीय एक युवक नगर के मोहल्ला खालसा निवासी तथा लंढौरा क्षेत्र में स्थित एक स्टील फैक्ट्री में नौकरी करने वाले 30 वर्षीय एक युवक में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुमराडी निवासी 30 वर्षीय गर्भवती महिला कोरोना संक्रमण से ग्रस्त पाई गई है। वही ग्राम बनेड़ा निवासी 26 वर्षीय गर्भवती महिला भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है। शहर चौकी क्षेत्र के गांव नजऱपुरा की 25 वर्षीय गर्भवती महिला भी कोरोना की जद में आई है। इसके अलावा गांव लिब्बरहेडी 25 वर्षीय गर्भवती महिला भी कोरोना संक्रमित बताई गई है। अस्पताल प्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि नोडल अधिकारी द्वारा सभी को कॉविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। संबंधित इलाकों को चिन्हित कर कंटेनमेंट जोन में बनाने के लिए तहसील प्रशासन को बताया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंट बोर्ड की रिया की कविता का राष्ट्रीय स्तर पर चयन
Next: दो पुलिसकर्मियों सहित 17 फैक्ट्रीकर्मी कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.