Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राजभवन की जूनियर नेशनल गोल्फ प्रतियोगिता रद्द, गवर्नर्स कप भी कैंसिल
  • नैनीताल

राजभवन की जूनियर नेशनल गोल्फ प्रतियोगिता रद्द, गवर्नर्स कप भी कैंसिल

RNS INDIA NEWS 06/06/2021
rns featured image new

नैनीताल। कोविड-19 के चलते राजभवन गोल्फ मैदान में होने वाली जूनियर नेशनल गोल्फ प्रतियोगिता रद्द हो गई है। इंडियन गोल्फ यूनियन की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता बीते वर्ष भी रद्द हो गई थी। इसके अलावा गवर्नर्स कप गोल्फ प्रतियोगिता भी स्थगित हो गई है, अब इसके सितंबर या अक्तूबर में होने की संभावना बनी हुई है। पर्यटन नगरी नैनीताल के राजभवन गोल्फ मैदान में जून के पहले सप्ताह व सितंबर में इंडियन गोल्फ यूनियन की ओर से जूनियर नेशनल अंडर-17 गोल्फ प्रतियोगिता कराई जाती थी। गोल्फ यूनियन की ओर से उक्त दोनों प्रतियोगिताओं को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा यहां दो दशक से गवर्नर्स गोल्फ प्रतियोगिता कराई जा रही है। बीते वर्षों में स्थानीय स्कूलों के विद्यार्थियों को गोल्फ प्रशिक्षण व उनके बीच प्रतियोगिता की पहल हुई, लेकिन दो वर्षों से उक्त प्रतियोगिताएं भी कोरोना की भेंट चढ़ गयी हैं। राजभवन गोल्फ कैप्टन, कर्नल हरीश साह ने बताया कि मई अंतिम सप्ताह में गवर्नस कप गोल्फ प्रतियोगिता कराई जाती है। इस वर्ष भी प्रतियोगिता नहीं हो सकी। उनके द्वारा नियमित रूप से गोल्फ कोर्स की मेंटीनेंस कराई जा रही है। देहरादून राजभवन से प्रतियोगिता के बाबत पत्राचार किया जा रहा है। यदि हालात अनुकूल हुए और देहरादून से हरी झंडी मिली तो सितंबर-अक्तूबर में प्रतियोगिता की संभावनाएं जताई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दरवाजे पर पहुंची बारात तो दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव, पीपीई किट पहन कर हुई शादी
Next: श्रीलंका में भारी बारिश और तेज हवा के चलते 4 की मौत, 1 लाख 70 हजार लोग हुए प्रभावित

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.