Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दरवाजे पर पहुंची बारात तो दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव, पीपीई किट पहन कर हुई शादी
  • अल्मोड़ा

दरवाजे पर पहुंची बारात तो दुल्हन निकली कोरोना पॉजिटिव, पीपीई किट पहन कर हुई शादी

RNS INDIA NEWS 06/06/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा/द्वाराहाट: कोरोना काल के बीच अल्मोड़ा के द्वाराहाट में पीपीई किट पहन कर विवाह की रस्में निभाते दूल्हा, दुल्हन की अनोखी शादी सुर्खियां बटोर रही है। दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हे के पहुंचने के साथ कोरोना का खौफ भी पहुंच गया। यहां द्वाराहाट विकासखंड में दूल्हे के पहुंचने से ठीक पहले दुल्हन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जी हां खबर द्वाराहाट से है जहाँ शनिवार को द्वाराहाट ब्लॉक के तल्ली मिरई से एक बड़ी खबर सामने आयी है, यहां बारात पहुंचने से कुछ समय पूर्व दुल्हन की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। कोरोना के भय से कुछ बाराती उल्टे पांव वापस ही लौट गए, फिर बाद में पीपीई किट पहनाकर दूल्हे और दुल्हन ने सात फेरे लिए।
बता दें कि तल्ली मिरई गांव में शनिवार को फेरे से पूर्व ही दुल्हन कोरोना पॉजिटिव आ गयी, जैसे ही इसकी भनक बारातियों को लगी तो हड़कंप मच गया, कुछ बाराती तो संक्रमण के भय से चुपचाप घर को लौट गए। बताया जा रहा है कि बारात गरम पानी से आई थी। द्वाराहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. तपन शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। डॉक्टर तपन शर्मा ने बताया कि 31 मई को सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट 5 जून को आई हैं।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी, द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 6 जून
Next: राजभवन की जूनियर नेशनल गोल्फ प्रतियोगिता रद्द, गवर्नर्स कप भी कैंसिल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.