Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अश्लील पोस्ट शेयर करने पर तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार
  • हरिद्वार

अश्लील पोस्ट शेयर करने पर तीन नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। सोशल मीडिया पर बच्चे की अश्लील फोटो शेयर करने पर तीन नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को 41 का नोटिस देकर छोड़ा गया है, जबकि सभी के मोबाइल सीज कर चंडीगढ़ लैब में भेजे गए हैं। आरोपियों के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। कुछ लोगों ने एक बच्चे की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। फेसबुक और इंस्टाग्राम ने इसे चाइल्ड पोर्नोग्राफी का मामला मानते हुए गृह मंत्रालय के अधीन नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। पड़ताल में एड्रेस हरिद्वार का आने पर यह मामला एसटीएफ देहरादून को भेजा गया। डीआइजी एसटीएफ कार्यालय से मामला हरिद्वार आया। जिसके बाद 9 नवंबर 2020 को सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे रानीपुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बहादराबाद के नाबालिग तीन लडक़ों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोप था कि इन नाबालिगों ने इस पोस्ट को शेयर किया था। इस मामले में साहनपुर नजीबाबाद बिजनौर निवासी राहुल कुमार पुत्र दिनेश सिंह का नाम भी सामने आया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर 41 का नोटिस देकर छोड़ा गया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 7 साल से कम की सजा होने के कारण आरोपियों को कोतवाली से ही छोड़ा गया है। मोबाइल फोन को चंडीगढ़ लैब में भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में दूसरे दिन लगातार बढ़े कोरोना मामले
Next: लॉकडाउन में राहत देने की तैयारी में प्रदेश सरकार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.