Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • परिवार पर धारदार हथियार से हमला
  • हरिद्वार

परिवार पर धारदार हथियार से हमला

RNS INDIA NEWS 03/06/2021
rns featured image new

रुडकी। बाइक सवार परिवार पर तेलीवाला के युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। भीड़ बढऩे पर आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंगनहर कोतवाली को पाड़ली गुर्जर निवासी शमशाना ने तहरीर देकर बताया कि 27 मई को शाम के वक्त पुत्र शावेज को उपचार के लिए डॉक्टर के यहां लेकर जा रहे थे। पुत्र परवेज बाइक चला रहा था। जबकि पीछे पीछे वह पुत्री के साथ आ रही थी। पुयावाली बस्ती के पास लापरवाही से अरशद ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों पुत्र बाइक से गिरकर घायल हो गए। विरोध करने पर अरशद समेत अन्य आरोपियों ने पुत्रों को धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। जिसमें परवेज के मुंह पर गंभीर चोट लगी। जबकि शावेज भी घायल हो गया। बीच बचाव में पुत्री के साथ भी अभद्रता कर हाथापाई की गई। शोर-शराबा होने पर जब कई लोग मौके पर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीडि़त परिवार ने आरोपियों से जान माल का भी खतरा जताया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि तेल्लीवाला के अरशद, शहजाद, नवाब, फैजान, शहबान और इकराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेट्रोल पंप लूट मामले में तीन के खिलाफ मुकदमा
Next: किशोरी के अपहरण में युवक पर मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.