Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दसवीं के छात्रों को पास करने के लिए मंथन शुरू
  • देहरादून

दसवीं के छात्रों को पास करने के लिए मंथन शुरू

RNS INDIA NEWS 31/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं को अंक देने में अब पूरे सत्र के दौरान मासिक टेस्ट से लेकर प्री बोर्ड में मिले अंकों के साथ नौवीं कक्षा के प्रदर्शन को भी देखा जाएगा। बोर्ड मूल्यांकन के प्रारूप को शासन को भेज चुका है। शासन स्तर पर जल्द इस संबंध में निर्देश जारी किए जाएंगे। कोरोना महामारी की वजह से इस बार उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा रद की जा चुकी है। हाईस्कूल परीक्षा के लिए 1.48 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। अब इन परीक्षार्थियों के मूल्यांकन की व्यवस्था की जा रही है। इसके आधार पर इन्हें अंक दिए जाएंगे। उत्तराखंड बोर्ड मशक्कत कर परीक्षार्थियों के मूल्यांकन का फार्मूला तकरीबन तय कर चुका है। इस फार्मूले पर शासन की मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा, प्री बोर्ड परीक्षा समेत आनलाइन या वर्कशीट के आधार पर प्राप्त अंकों का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है। इसके आधार पर ही अंक दिए जाएंगे। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि इस बारे में मंथन चल रहा है। बीते सत्र में कोरोना की वजह से आनलाइन पढ़ाई पर जोर रहा है। नवंबर के बाद बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर कक्षाओं के लिए स्कूल खोले गए थे। कोरोना काल में खोले गए स्कूलों में बोर्ड परीक्षार्थियों की उपस्थिति भी प्रभावित हुई है। छात्र-छात्राओं के मूल्यांकन के लिए अब तक आनलाइन और आफलाइन पहल के आंकड़े भी जुटाए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना से बने हालात में आम परीक्षार्थी का नुकसान न हो, इसे देखते हुए मूल्यांकन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए 18 वर्ष से कम उम्र के जिन बच्चों की देखरेख/संरक्षण की समस्या है यहाँ संपर्क करें
Next: सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत हवालबाग मंडल में पूर्व राज्य मंत्री गोविंद पिलखवाल ने बांटे मास्क एवं सैनिटाइजर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.