Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जिला मुख्यालय पर पत्रकारों और लैब टेक्नीशियनों का सम्मान समारोह करेगी भाजयुमो
  • देहरादून

जिला मुख्यालय पर पत्रकारों और लैब टेक्नीशियनों का सम्मान समारोह करेगी भाजयुमो

RNS INDIA NEWS 31/05/2021
rns featured image new

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर पत्रकारों और लैब टेक्नीशियनो का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगा। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जी ने युवा मोर्चा को डोनेशन कैम्प लगाकर 2000 यूनिट रक्त का लक्ष्य दिया था और युवा मोर्चा ने उस लक्ष्य को पार कर डोनेशन कैम्पो से 2142 यूनिट रक्त एकत्र किया। उन्होंने इस कार्य के लिए सभी जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 1 जून से युवा मोर्चा गांव गांव में जन जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है, जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लोगों को कोरोना से जागरूक करने के साथ साथ चेकअप करेगें। ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही ऑक्सीजन लेवल देखने के साथ ही उन्हें दवाईयां भी उपलब्ध करवाएंगे। कुन्दन लटवाल ने कहा कोरोना काल मे जितने भी वॉरियर्स थे या जिन्होंने इस दौरान पीडि़तों की सेवा की थी उन सबका सम्मान समारोह युवा मोर्चा ने या अन्य संस्थाओं के द्वारा कर दिया गया है। मगर अभी भी कुछ लोग छुटे हुए है जिन्होंने पर्दे के पीछे रहकर कार्य किया जैसे लैब में जांच करने वाले लैब टेक्नीशियन। उन्होंने कहा इस बार युवा मोर्चा लैब टेक्नीशियनो को सम्मान देगा। उन्होंने कहा युवा मोर्चा इसी माह में सभी जिला मुख्यालय पर पत्रकारों और लैब टेक्नीशियनो का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित करेगा। उन्होंने कहा जल्द ही जिलेवार कार्यक्रम का समय भी निश्चित कर लिया जाएगा। कुन्दन लटवाल ने सभी जिलाध्यक्षों को भी निर्देशित की जल्द से जल्द सभी 252 मंडलो में सोशल मीडिया प्रभारी की भी नियुक्ति कर ले और सभी जिलों में आईटी सयोंजक की भी घोषणा कर दे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली और हरजीत सिंह ने किया बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी,सुरेश गढिय़ा सिद्धार्थ अग्रवाल, सागर गोयल रवि पाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष विपुल मेंडोली, प्रदेश मंत्री विपिन पांडे, सुधीर जोशी, दिव्य राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोज पटवाल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित नारंग, आई टी संयोजक करुण दत्ता और सभी जिलों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: 1156 नए मामले, 44 की मौत
Next: भाजपा सरकार के लिए एक और खतरे की घंटी बजी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.