Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ग्लेशियर में दरार के दावे को विशेषज्ञों ने किया खारिज
  • देहरादून

ग्लेशियर में दरार के दावे को विशेषज्ञों ने किया खारिज

RNS INDIA NEWS 31/05/2021
rns featured image new

देहरादून। चमोली जिले में ऋषिगंगा नदी के कैचमेंट एरिया में ग्लेशियर में दरार के दावे को विशेषज्ञों ने खारिज कर दिया है। विशेषज्ञों के एक दल ने शनिवार को क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में कहीं कोई दरार नहीं है, सब कुछ सामान्य है। इतना जरूर है कि एक जगह चोटी से भूस्खलन हुआ है। उन्होंनेे उच्च हिमालयी क्षेत्र में एवलॉन्च के साथ इस तरह की घटना को सामान्य बताया। दूसरी ओर सचिव आपदा प्रबंधन एसए मुरुगेशन ने कहा कि रिपोर्ट मिल गई है। वहां खतरे जैसी कोई बात नहीं है। सात फरवरी को ऋषिगंगा कैचमेंट क्षेत्र में रौंथी पर्वत के हैंगिंग ग्लेशियर के टूटने से जल प्रलय निकली थी। अब इस कैचमेंट क्षेत्र (नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व) के रैणी गांव के लोग यह दावा कर रहे थे कि ग्लेशियर में फिर दरारें दिख रही हैं। पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट मीडिया पर ग्रामीणों का यह दावा वायरल हो रहा है। लिहाजा, किसी भी खतरे से निपटने व ग्रामीणों के दावों की सत्यता की परख के लिए उत्तराखंड शासन ने हेलीकॉप्टर से शनिवार सुबह विशेषज्ञों की टीम को ऋषिगंगा कैचमेंट क्षेत्र के लिए रवाना किया था। टीम में शामिल उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (यूसैक) निदेशक डॉ. एमपीएस बिष्ट व आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण केंद्र के अधिशासी निदेशक डॉ. पीयूष रौतेला ने क्षेत्र की चोटियों का हवाई सर्वे किया। शासन को भेजी गई रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने कहा कि चोटियों पर सब सामान्य है। हालांकि उन्होंने चिंता व्यक्त की है कि नंदा देवी बायोस्फियर क्षेत्र, जिसके तहत ऋषि गंगा कैचमेंट भी आता है, उसके उच्च क्षेत्रों में अनियंत्रित गतिविधियां संकट खड़ा कर सकती हैं। विशेषज्ञों की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक उच्च क्षेत्रों में जड़ी-बूटियों की तस्करी के लिए तमाम टेंट लगाए गए हैं। संरक्षित वन क्षेत्र में इस तरह की टेंटिंग को खतरनाक बताया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड कर्फ्यू में सक्रिय शराब तस्कर, 3 अभियुक्त 14 पेटी शराब संग पुलिस गिरफ्त में
Next: विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर महिला बाल स्वास्थ्य सेवा समिति अध्यक्ष हेमलता भट्ट ने किया लोगों को जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.