Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुशील कुमार को एक और बड़ा झटका, अब करीबी दोस्त ही बनेगा सरकारी गवाह
  • खेल
  • राष्ट्रीय

सुशील कुमार को एक और बड़ा झटका, अब करीबी दोस्त ही बनेगा सरकारी गवाह

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
sushil kumar wrestler

सागर हत्याकांड मामला

नई दिल्ली (आरएनएस)। पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड के मुख्य आरोपी और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को एक और झटका लगा है। सुशील कुमार का करीबी दोस्त प्रिंस सरकारी गवाह बनने के लिए तैयार हो गया है। प्रिंस सागर छत्रसाल स्टेडियम में विवाद के दौरान भी मौजूद था। पुलिस ने बताया कि पहलवान सुशील कुमार और अजय, प्रिंस, सोनू, सागर राणा, अमित और अन्य के बीच चार मई की रात को छत्रसाल स्टेडियम के पार्किंग एरिया में मारपीट हुई थी। सुशील ने प्रिंस से मारपीट का वीडियो बनाने को भी कहा था, जिसे बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया।
इधर, दिल्ली पुलिस ने छत्रसाल स्टेडियम में हुई पहलवान 23 वर्षीय सागर राणा की कथित हत्या के मामले में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार के फरार और एक साथी को शुक्रवार को धर-दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजेंदर उर्फ बिंदर के रूप में हुई है, जो एक पहलवान भी है। उसने स्वीकार किया है कि सागर राणा को पीटने वालों में वह शामिल था। इस हत्याकांड में अब तक सुशील कुमार समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
इस मामले में आज हुई यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार सुबह एक आरोपी रोहित काकोर को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। पुलिस ने कहा कि घटना के वक्त काकोर छत्रसाल स्टेडियम में मौजूद था। इससे पहले पुलिस ने सुशील कुमार के साथियों रोहित काकोर और वीरेंद्र बिंदर के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में पहलवान सुशील कुमार समेत अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन 9 आरोपियों में सुशील कुमार, अजय बक्करवाला, प्रिंस, भूपेंद्र, मोहित, गुलाब, मंजीत, रोहित करोर और विजेंदर उर्फ बिंदर शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र, मोहित, गुलाब और मंजीत काला असौदा और नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। हालांकि, इस केस में 12 मुख्य आरोपी हैं, जिनमें तीन अब भी फरार हैं। क्राइम ब्रांच की टीम प्रवीण, प्रदीप और विनोद प्रधान को पकडऩे के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
इस हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी 38 वर्षीय पहलवान सुशील कुमार और उसके सहयोगी अजय बक्करवाला को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम ने 23 मई को दिल्ली के मुंडका इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की कोर्ट ने सुशील को छह दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया था। गौरतलब है कि चार मई को एक फ्लैट खाली कराने को लेकर पहलावानों के दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद पहलवान सागर राणा की मौत हो गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 45 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग का हो शत प्रतिशत वैक्सीनेशन: जिलाधिकारी अल्मोड़ा
Next: व्हाट्सएप पर 3 रेड टिक का मतलब सरकार पढ़ रही है आपकी चैट? इस वायरल मैसेज पर कंपनी ने बताई सच्चाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.