Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कोविड कर्फ्यू के दौरान बिना अनुमति स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने पर कन्ट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज
  • बागेश्वर

कोविड कर्फ्यू के दौरान बिना अनुमति स्कूल में प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराने पर कन्ट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

बागेश्वर। आज 28 मई को कोतवाली बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि नगर क्षेत्र में स्थित कन्ट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में कुछ बच्चे सादे वस्त्रों में तथा कुछ बच्चे स्कूली ड्रेस में एकत्रित हुए हैं, शायद स्कूल में किसी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त सूचना की तस्दीक के उपरान्त तहसीलदार बागेश्वर नवाजिश खलिक मय टीम एवं डी0आर0 वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर पुलिस टीम के साथ उक्त जानकारी हेतु कन्ट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में पहुंचे। संयुक्त टीम ने स्कूल में जाकर देखा तो स्कूल के कुछ बच्चे सादे वस्त्रों में एवं कुछ बच्चे स्कूल की ड्रेस में स्कूल के गेट तथा प्रांगण एवं कुछ बच्चे कक्षा में मिले।

इस सम्बन्ध में संयुक्त टीम द्वारा प्रधानाचार्या व वहां मौजूद अध्यापकों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि आज हमारे स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा है। जिसमें शिफ्ट वाइज बच्चे बुलाये गये हैं तथा अभी प्रैक्टिकल परीक्षा चल रही है। प्रधानाचार्या से परीक्षा कराये जाने के सम्बन्ध में अनुमति व छात्रों की कोविड-19 परीक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु कहा गया तो इस सम्बन्ध में वो कोई भी अनुमति या रिपोर्ट उपलब्ध नहीं करा सके।
वर्तमान समय में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन, कोविड कर्फ्यू के दृष्टिगत धारा 144 सीआरपीसी लागू है। गाइडलाइंस के मुताबिक सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।
इसके बावजूद कठायतबाड़ा कन्ट्रीवाइड स्कूल में गाइडलाइंस का उल्लंघन कर जान बूझकर स्कूली बच्चों की प्रयोगात्मक परीक्षा करायी जा रही थी। जिस सम्बन्ध में कोतवाली बागेश्वर में प्रधानाचार्या उपरोक्त के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बरोटीवाला में 100 लोगों को लगाई वैक्सीन 
Next: अल्मोड़ा: धौलादेवी के नौगांव में 28 दिन की बच्ची कोरोना पॉजिटिव

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हिंसा, जातिवाद पर यूकेडी युवा प्रकोष्ठ का हमला

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

पिट-एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर एक साल के लिए जेल भेजा गया

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

सात बार जनता दरबार पहुंचे ग्रामीण, फिर भी नहीं मिली सड़क

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.