Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गैंगस्टर ऐक्ट के पांच फरार आरोपियों को दबोचा
  • हरिद्वार

गैंगस्टर ऐक्ट के पांच फरार आरोपियों को दबोचा

RNS INDIA NEWS 05/08/2020
rns featured image new

रुडकी। लक्सर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर ऐक्ट के पांच फरार आरोपियों को खानपुर पुलिस ने दबोच लिया। पांचों के खिलाफ कोतवाली में चोरी और लूट के कई मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी ने उन्हें गिरफ्तार करने वाली टीम को ढाई हजार के इनाम की घोषणा की है। पांचों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एसपी देहात एसके सिंह ने खानपुर थाने में पत्रकार वार्ता कर बताया कि पिछले साल लक्सर के खेड़ी खुर्द और मुंडाखेड़ा कलां गांव के पांच युवकों को कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइकों के साथ गिरफ्तार किया था। बाद में इन्हें जमानत मिल गई थी। पांचों बदमाश इससे पहले भी शादी समारोह की बुकिंग कर लौट रहे लक्सर क्षेत्र के फोटोग्राफर के साथ हथियारों के बल पर की गई ड्रोन कैमरा व नगदी लूटने की घटना में भी शामिल रहे थे। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने पांचों के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। पर इसके तुरंत बाद पांचों फरार हो गए थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए सीओ राजन सिंह के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। टीम ने सुबह तडक़े पांचों को गिरफ्तार कर लिया। एसओ खानपुर पीडी भट्ट ने बताया कि आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे। बताया कि आरोपी शाहआलम उर्फ लाला पुत्र शाहिद, सलीम पुत्र इसरार, मोनिस पुत्र अशरफ, अंकित पुत्र धीर सिंह निवासीगण खेड़ी खुर्द और आसिफ पुत्र शाकिर निवासी मुंडाखेड़ा कलां (लक्सर) को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में सीओ व एसओ के अलावा एसआई उपेंद्र सिंह बिष्ट, आशीष नेगी, कल्पना शर्मा व सिपाही रविंद्र भंडारी, सुधीर चौधरी, विकास, शांति शर्मा व रीतू चौधरी शामिल थे। एसएसपी ने इन्हें ढाई हजार के इनाम की घोषणा भी की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्क्रीनिंग कराकर और मास्क पहनकर जिम पहुंचे
Next: पॉलीथिन जब्त करने पर व्यापारी ने काटा हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.