Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेजुबानों की सेवा में लगे हैं ये नौजवान
  • देहरादून

बेजुबानों की सेवा में लगे हैं ये नौजवान

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोनाकाल में जहां जरूरतमंद लोगों की मदद को स्वयंसेवी संस्थाएं आगे आ रही हैं, वहीं, कुछ युवाओं की नजर बेजुबान पर पड़ी। युवा गोवंश की सेवा कर रहे हैं। उन्हें चारा और पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। कोरोनाकाल में होटल, दुकानें आदि भी बंद पड़े हैं। आवश्यक वस्तुओं की दुकानें भी सुबह तीन घंटे ही खुल रही हैं। ऐसे में सडक़ों पर विचरण करने वाले गोवंश को भी भोजन पानी के लाले पड़ गए हैं। पहले होटलों से बचा खाना, सब्जी, फल आदि की दुकानों से भी खराब सब्जी आदि इन गोवंश हो मिल जाती थी। अब कोविड कर्फ्यू के दौरान ऐसे मवेशियों को भोजन देने वालों का भी टोटा हो गया है। इसी के दृष्टिगत एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के माध्यम से युवा पिछले सात दिनों से गोवंश की सेवा कर रहे हैं। संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष लोकेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, सदस्य रितिक साहू, सुशील राय, मनीष साहू, उमेश मौर्या, मुकेश सरकार, दीपक प्रजापति, मुकेश कुमार आदि हर दिन चारा लेकर गो वंश को खिला रहे हैं। इनका कहना है कि लॉकडाउन के चलते शहर की गो वंश को अपना जीवन यापन करने के लिए दरबदर भटकना पड़ रहा है। ऐसे में उन्होंने गो वंश को चारा और पानी देने का अभियान चलाया है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी शहर में गोशाला नहीं है। ऐसे में गोवंश सडक़ों पर ही घूमता रहता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना से हुई मौतों में चल रहे डेथ रेट में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर: धीरेंद्र प्रताप
Next: धस्माना ने स्वास्थ्य निदेशालय दफ्तर पर धावा बोला

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.