Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युकां ने की बाबा रामदेव के खिलाफ हो राष्ट्रद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज करने की माँग
  • देहरादून

युकां ने की बाबा रामदेव के खिलाफ हो राष्ट्रद्रोह के तहत मुकदमा दर्ज करने की माँग

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

देहरादून। डाक्टरों पर भद्दा मजाक करना बाबा रामदेव पर भारी पड़ता जा रहा है। शहर कोतवाली देहरादून में बाबा रामदेव के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश महासचिव संदीप चमोली के नेतृत्व में तहरीर देकर राष्ट्रद्रोह के तहत मुकदमा चलाये जाने की मांग की गयी है। शहर कोतवाली प्रभारी को दी गयी तहरीर में कहा गया है कि देश आज कोरोना बीमारी की इस आपदा से जी जान से लड़ रहा है। हमारे फ्रंटलाइन वर्कर अपना सम्पूर्ण न्यौछावर कर जनता को इस बीमारी से निजात दिलाने में दिन रात एक किए हुए है। जिस प्रकार से हमारे चिकित्सक अपनी जान की परवाह किए बगैर हर एक जान को बचाने में लगे हुए है वह निश्चित ही काबिलेतारीफ है। कहा गया है कि हरिद्वार पतंजलि योगपीठ के संस्थापक बाबा रामदेव के द्वारा एलोपैथी चिकित्सा पद्धति के खिलाफ निरंतर गलत बयानबाजी की जा रही है, यद्यपि देश में एक तरफ एलोपैथी डॉक्टरों के द्वारा करोडों लोगों का इलाज कर उनकी जान बचाई जा रही है। भारत सरकार द्वारा भी डॉक्टरों को फ्रंटलाइन कोरोना वॉरियर्स का सम्मान दिया गया है। परंतु इस सबसे इतर बाबा रामदेव द्वारा कहे गए कथनों के कारण देश में एक भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है और देश का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। एक अन्य वीडियो में वह कहते है कि मुझे कोई गिरफ्तार नहीं कर सकता। यह सरासर कानून को खुली चुनौती है। ऐसे बयानों से देश और उत्तराखंड के डॉक्टर काफी आहत है। बाबा रामदेव द्वारा कहे गए यह कथन इस महामारी के समय देश हित में बिल्कुल भी न्यायसंगत नहीं है एवं इस तरह की गलत बयानबाजी से हमारे चिकित्सकों के मनोबल पर भी विपरीत असर पड़ सकता है। ’ उत्तराखंड युवा कांग्रेस आपसे अनुरोध करती है कि तत्काल प्रभाव से बाबा रामदेव के विरूद्व राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए और उनको तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जिससे देश का माहौल और खराब होने से बचाया जा सके। तहरीर देने वालों मेँ प्रदेश प्रवत्तफा नवनीत कुकरेती , प्रदेश सचिव कमल कांत, राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई विकास नेगी, प्रदेश सचिव एनएसयूआई अभय कत्यूरा आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट: पैरा लीगल वालिंटियर मोहित उप्रेती ने वैक्सीनेशन करवाने आए लोगों को दी कोरोना से बचाव की जानकारी, वैक्सीनेशन करने के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित
Next: कोरोना संक्रमित मरीजों को नि:शुल्क इलाज की सुविधा मिलनी चाहिए : कोटिया

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.