Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्रकारों को पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता देंगे ठाकुर मनोज कुमार
  • हरिद्वार

पत्रकारों को पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता देंगे ठाकुर मनोज कुमार

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

हरिद्वार। वर्किंग जर्नलिस्ट कोंसिल ऑफ उत्तरी क्षेत्र के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मनोज कुमार ने कोरोना काल में आर्थिक संकट का सामना कर रहे पत्रकारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की है। प्रैस को जारी बयान में ठाकुर मनोज कुमार ने कहा कि कोरोना के चलते किए लॉकडाउन में सरकार व सामाजिक संगठनों ने तरह तरह की सहायता योजनाएं शुरू की हैं। लेकिन संक्रमण के खतरे के बीच काम करते हुए कोरोना व उससे जुड़ी खबरों को समाज के बीच पहुंचाने वाले पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। उन्होंने कहा कि आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे पत्रकारों को संगठन की और से दो हजार से लेकर पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। कोई भी पत्रकार अपनी समस्या बताकर वर्किंग जर्नलिस्ट कोंसिल ऑफ उत्तरी क्षेत्र से सहायता प्राप्त कर सकता है। प्रदेश संयोजक ललित ढोंढियाल, महामंत्री मोनिका सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष तारादत्त जोशी ने कहा कि कोरोना काल में पत्रकार सर्वाधिक आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। लेकिन न तो सरकार पत्रकारों की मदद कर रही है ना ही कोई सामाजिक संगठन मदद के लिए आगे आ रहा है। ऐसे में संगठन ने स्वयं पत्रकारों की मदद का बीड़ा उठाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दक्षिण कोरिया में जुलाई से घर से बाहर भी मास्क जरूरी नहीं, सरकार का ऐलान
Next: कोरोना काल में इंसान की मजबूरी को बेपर्दा……..

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.