Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना काल में इंसान की मजबूरी को बेपर्दा……..
  • देहरादून

कोरोना काल में इंसान की मजबूरी को बेपर्दा……..

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना काल में दिल को हिला देने वाली कहानियां सुनने को मिल रही हैं। लेकिन आज जो कहानी लेकर हम आए हैं वह आपको भीतर तक झकझोर देगी और कोरोना काल में इंसान की मजबूरी को बेपर्दा कर देगी। मामला प्रदेश की राजधानी देहरादून का है। यहां के एक थाने की पुलिस ने कल रात दो युवतियों को पकड़ा। जो सेक्स स्कैंडल के शक में पकड़ी गईं। लेकिन पुलिस थाने में पूछताछ में उनकी जो कहानी सामने आई उसे सुनकर पुलिस भी हिल गई। सूत्रों के मुताबिक युवतियों ने बताया कि वे दोनों सगी बहनें हैं, और उनके पिता शहर के एक निजी चिकित्सालय में कोरोना से मौत से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। युवतियों ने पुलिस को बताया कि पिता की बीमारी पर अब तक उनके जीवन भर की कमाई के लाखों रूपये खर्च हो चुके हैं। कल शाम ही उन्हें अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उन्हें आज सुबह तक चालीस हजार रूपये जमा कराने होंगे। युवतियों के पास और रूपये नहीं थे। इसलिए उन्होंने अपने एक परिचित से मदद मांगी तो उसने देह व्यापार के बदले में रूपये देने का वादा किया। पिता को बचाने के लिए युवतियों ने इस रास्ते पर चलने की मन बना लिया लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। युवतियों की मजबूरी को जानकर पुलिस भी पिघल गई और दोनों को अपनी ओर से आर्थिक मदद देकर घर भेज दिया। लेकिन उन्हें यह आपराधिक राय देने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया, पूरी रात पुलिस ने उसका आदर सत्कार भी किया। नाम न बताने की शर्त पर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उस मंजर को देखकर वह अंदर तक हिल गया था। उसने कुछ पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर उन दोनों बहनों को देने के लिए रूपये एकत्र किए और उनको सुरक्षित घर तक छोड दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्रकारों को पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता देंगे ठाकुर मनोज कुमार
Next: परिवहन विभाग के समक्ष अपने परमिट सरेंडर कर देंगे वाहन स्वामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.