Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा
  • राष्ट्रीय

डैमेज कंट्रोल में जुटी भाजपा

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
bjp

30 मई को एक लाख गांवों में दस्तक देगी पार्टी और सरकार
नड्डा ने 50 हजार रक्तदान शिविर लगाने का भी दिया निर्देश
कोरोना से बेहाल गांवों और परिवारों की सूची बनाने की भी है योजना

 

नई दिल्ली (आरएनएस)। कोरोना की दूसरी लहर से उपजी नाराजगी के बाद भाजपा देश भर में नुकसान की भरपाई में जुट गई है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्य इकाईयों को 30 मई के दिन देश के एक लाख गांवों तक हर हाल में पहुंचने का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया है। कार्यकर्ताओं के जरिए सूखा राशन और कोरोना से निपटने में काम आने वाली वस्तुओं को बांटने और 50 हजार रक्तदान शिविर लगाने का भी निर्देश दिया गया है। पार्टी शासित राज्यों को इस महामारी में अनाथ हुए बच्चों के लिए अनिवार्य रूप से एक-एक योजना की घोषणा करने का निर्देश दिया गया है।
राज्य इकाईयों से कोरोना से अधिक प्रभावित राज्यों, परिवारों की सूची बनाने और ऐसे गांवों और परिवारों को हर संभव सहायता पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। खासतौर पर राज्यों को उन अनाथ बच्चों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है जिनके इस आपदा में माता और पिता दोनों की मृत्यु हुई है। ऐसे बच्चों के लिए केंद्र के स्तर पर जल्द ही बड़ी घोषणा करने की तैयारी की जा रही है।

कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने का भी निर्देश
सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में किसी तरह का आयोजन न करने का पहले ही निर्देश दे चुके नड्डा ने गांव-गांव पहुंचने के अभियान के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का ध्यान रखने के लिए भी कहा है। राज्य इकाईयों से कहा गया है कि वह इस बात का ध्यान रखें कि इस अभियान के दौरान कहीं कोई भीड़ न दिखे।

सबको दी गई जिम्मेदारी
एक लाख गांव तक पहुंचने के लिए केंद्रीय नेताओं से ले कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की अलग-अलग जिम्मेदारी तय की गई है। केंद्र और राज्य सरकार के सभी मंत्रियों को अनिवार्य रूप से गांव का दौरा करने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री, राज्य के मंत्री और केंद्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी हर हाल में 30 मई को दो गांवों का दौरा करेंगे। अपने हाथों से राहत सामग्री वितरित करेंगे। पार्टीशासित राज्य कोरोना महामारी से अनाथ बच्चों के पुनर्वास के लिए अलग-अलग एक विशेष योजना की घोषणा करेगी। इसके अलावा कोरोना प्रभावित लोगों की सहायता के लिए अलग से एक-एक घोषणा करेगी।

पीएम करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
पार्टी सूत्रों ने कहा कि दो साल पूरा होने के अवसर पर प्रधानमंत्री वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि इसके अलावा भी कई विकल्पों पर विचार हो रहा है। गौरतलब है कि बीते साल भी एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर पीएम ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 27 मई
Next: ऑस्ट्रेलिया में अब चूहों का कहर, अब चूहों को ही खाने लगे करोड़ों चूहे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.