
रुद्रपुर। किशोरी का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, छेडख़ानी और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि 16 मई को सिडकुल क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के अश्लील वीडियो वायरल होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी थी। 25 मई को मामले में जसविंदर सिंह, अमर सिंह, संदीप सिंह, कुलदीप सिंह के खिलाफ किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धारा पोक्सो एक्ट, छेडख़ानी, आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बुधवार को सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट, महिला उप निरीक्षक नेहा ध्यानी, उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह परिहार, नरेंद्र यादव, रेखा डालाकोटी की टीम ने नामजद जसविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके तीन साथी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

