Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • छत्तीसगढ़
  • युवक को थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर का सरकार ने किया स्थानांतरण
  • छत्तीसगढ़

युवक को थप्पड़ मारने वाले कलेक्टर का सरकार ने किया स्थानांतरण

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई

रायपुर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को अपने पिता के लिए दवाई लेने जा रहे युवक को थप्पड़ मारने एवं उसका मोबाईल तोडऩे वाले कलेक्टर रणवीर शर्मा को आज सरकार ने तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया है। इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में समाचार देखे जाने के बाद ट्वीट कर घटना की निंदा की एवं ऐसे कृत्य करने वाले कलेक्टर को तत्काल हटाने के आदेश जारी किए। ज्ञातव्य हो कि पूरे प्रदेश में 31 मई तक  कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन किया गया है। सूरजपुर जिले में एक युवक अपने पिता के लिए दवाईयां लेने जा रहा था। इसी बीच कलेक्टर रणवीर शर्मा लॉकडाउन का जायजा लेने शहर के भ्रमण पर थे। उन्होंने युवक को रोककर पूछताछ की तथा संतुष्ट नहीं होने पर युवक का मोबाईल लेकर उसे सड़क पर पटककर तोड़ दिया। वहीं युवक को एक थप्पड़ भी जड़ दिया। यह पूरा मामला शनिवार से सोशल मीडिया पर पूरी तरह से वायरल हो रहा है। जिसे देखते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले के संज्ञान में आते ही बड़ा निर्णय करते हुए कलेक्टर को मंत्रालय में स्थानांतरित करने के निर्देश जारी कर दिए थे। जिसके बाद आज सुबह उनका तबादला आदेश भी सरकार ने रविवार होने के बाद भी जारी कर दिया है। ज्ञातव्य हो कि उक्त कलेक्टर के प्रशिक्षु के दौरान इनकी पोस्टिंग भानुप्रतापपुर में एसडीएम के पद पर थी। तब भी इन पर रिश्वत के मामले में कार्रवाई की गई थी। इनके रीडर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उस समय भी रणवीर शर्मा प्रशिक्षु आईएएस होने के बाद भी चर्चा में आ गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिल्ली में एक हफ्ते के लिए बढ़ा लॉकडाउन, सीएम केजरीवाल ने किया ऐलान
Next: मौन व्रत रखेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक

Related Post

rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

नक्सलियों के किए आईईडी ब्लास्ट में 11 जवान शहीद

RNS INDIA NEWS 26/04/2023 0
rns featured image new
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

झारखंड में 50 हजार ‘रानी मिस्त्रियों’ ने पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में गाड़ा झंडा

RNS INDIA NEWS 23/04/2023 0
rns featured image new
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

हिमाचल विधानसभा चुनाव: भूपेश बघेल बोले- साथियों को संभालकर रखना पड़ेगा, भाजपा कुछ भी कर सकती है

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.