Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम विभाग: 9 जिलों में कल भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट
  • उत्तराखंड

मौसम विभाग: 9 जिलों में कल भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
Weather

देहरादून। गोवा, मुंबई के बाद गुजरात के तटों से होता हुआ तौकते का असर उत्तर और पूर्व में भी देखा गया। इसके असर से राज्य के अधिकांश हिस्सों में दिनभर बारिश होती रही। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 मई को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ आदि जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। राज्य के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार की भी आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सडक़ों के अवरुद्ध होने, पहाड़ों में नदी-नालों का प्रवाह अचानक बढऩे और निचले इलाकों में जलभराव के लिए प्रशासन एवं लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, 21 मई को भी राज्य में बारिश होगी। पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। बारिश का सिलसिला 22 और 23 मई के बाद भी जारी रह सकता है। समुद्र तटीय इलाकों में जमकर कहर बरपाने के बाद तौकते तूफान का रुख उत्तर पूर्व की ओर रहा और इसका पूरा असर हिमाचल, जम्मू, समेत उत्तराखंड पर भी रहा। बुधवार को राज्य में तपोवन, गरुड़, मसूरी, भगवानपुर, धनौरी, गंगोलीहाट, नई टिहरी, लैंसडौन, नैनीताल, पौड़ी, ऋषिकेश, थलीसैंण, जखोली समेत कई अन्य कस्बों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से इन जगह के तापमान में भी गिरावट आई है।

तौकते के कमजोर पड़ने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, सौराष्ट्र से होता हुआ चक्रवाती तूफान उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है और पिछले छह घंटों के दौरान इसकी गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रही। हालांकि उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ते हुए तौकते तूफान के कमजोर पडऩे का अनुमान है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घनस्यारी- जमड़िया क्षेत्र में तेंदुआ फंसा मिला, देखने के लिए उमड़ी भीड़
Next: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: आज आए 189 नए मामले, 3 संक्रमितों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.