Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • गुलदार ने आठ वर्षीय बालिका को मारा
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

गुलदार ने आठ वर्षीय बालिका को मारा

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
rns featured image new

नई टिहरी। प्रतापनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवल में गुलदार ने एक आठ वर्षीय बालिका को मार डाला। घटना से स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त हो गया है। जिसे देखते हुये वन विभाग ने इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही दो पिंजरे गुलदार को पकडऩे के लिए लगा दिए हैं। वन विभाग ने 90 हजार रुपये हर्जाना परिजनों को दिया है। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते सोमवार देर सांय को देवल गांव निवासी 8 वर्षीय पूजा पुत्री प्रकाश अपने पुराने मकान से गांव में बने मकान में जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए गुलदार से पूजा पर हमला कर दिया। काफी देर तक पूजा के घर न पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की तो उसका शव पास के खेत में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने भी वन विभाग की लापरवाही बताते हुए गश्त न लगाने की शिकायत की गई। कुछ दिनों पूर्व खोलागढ़ में एक बालक को गुलदार ने निवाला बनाया था, लेकिन वन विभाग ने इससे सबक नहीं लिया। भाजपा ब्लॉक अध्यक्ष हर्षमणी सेमवाल ने विभाग से गुलदार को पकडऩे के लिए पिंजरा लगाने व पीडि़त परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं थानाध्यक्ष विनोद राणा ने बताया कि शव को पीएम के लिए सीएचसी लंबगांव चौंड भेजा गया है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकडऩे तथा पीडि़त परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। मामले में डीएफओ डा कोको रोसे ने बताया कि जनता की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ाने के साथ ही गुलदार को पकडऩे के लिए दो पिंजरे लगवा दिये गये हैं। परिजनों को 3 लाख के मुआवजे के विपरीत तत्काल 90 हजार का मुआवाजा दे दिया गया है। शेष मुआवजा भी जल्द ही दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफाईकमिर्यों ने की एरियर भुगतान की मांग
Next: स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.