Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दूसरे जिले में टीका लगाना है तो दिखानी होगी आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट
  • देहरादून

दूसरे जिले में टीका लगाना है तो दिखानी होगी आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। 18 से 44 साल की आयु वालों के लिए सरकार ने कोरोना टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लेकिन इसमें एक पेंच फंस रहा है। जिला बदलते ही लोगों को टीका लगवाने के पहले आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लानी होगी, तभी उन्हें टीका लगेगा। मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज के टीकाकरण केंद्र में दूसरे जिले से टीके के लिए आए लोगों को ऐसी ही परेशानी झेलनी पड़ी। कोरोना की रोकथाम और बचाव को सरकार कर्फ्यू लगाने के साथ ही कोरोना के टीके लगवा रही है। 10 मई से 18 से 44 साल की आयु के लोगों के लिए टीके की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे युवाओं में खासा उत्साह भी दिख रहा है। लेकिन समस्या यहीं खत्म नहीं होती। ऋषिकेश की सीमा से सटे मुनिकीरेती के पूर्णानंद इंटर कॉलेज में लोगों को नई समस्या से जूझना पड़ रहा है। ऋषिकेश के शांतिनगर निवासी अभिषेक गुप्ता, जतिन गुप्ता और शालिनी ने बताया कि ऋषिकेश में स्लॉट खुल नहीं रहा था। इसके बाद उन्होंने मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद इंटर कॉलेज में बने टीकाकरण केंद्र में टीका लगवाने के ऑनलाइन आवेदन किया। इसके बाद उनका पंजीकरण हुआ। इसमें मंगलवार का समय दिया गया। ऑनलाइन फार्म में उन्हें 11 सुबह से 12 बजे दोपहर तक का समय मिला। वे सुबह तय समय पर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूर्णानंद इंटर कॉलेज के केंद्र पर पहुंचे। यहां पर उन्हें स्वास्थ्य विभाग के मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि टीका नहीं लग सकता। कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि दूसरे जिले से आने वालों को पहले कोरोना की आरटीपीसीआर जांच करवानी होगी। रिपोर्ट निगेटिव आने पर टीका लगेगा। काफी जद्दोजहद करने के बाद वे मायूस होकर घर लौट गए।
सरकारी गाइडलाइन के तहत नजदीकी टीका केंद्र पर लोगों को टीके लगवाने की सुविधा दी गई है। दूसरे जिले में टीका लगवाने को लिए स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना की जांच अनिवार्य की है, लिहाजा ऐसे लोगों को टीका नहीं लगाया गया होगा। – युक्ता मिश्रा, एसडीएम नरेंद्रनगर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोनाकाल में बढ़ता जा रहा डिजिटलीकरण
Next: जरूरतमंदों को घर तक राशन पहुंचा रही श्रीनगर पुलिस

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.