Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सांसद अजय टम्टा ने कोविड संबंधी किए जा रहे कार्यों व तैयारियों की समीक्षा की
  • बागेश्वर

सांसद अजय टम्टा ने कोविड संबंधी किए जा रहे कार्यों व तैयारियों की समीक्षा की

RNS INDIA NEWS 19/05/2021
rns featured image new

चार जनपदों को दिए सांसद निधि से पांच करोड़ की धनराशि

बागेश्वर। सांसद अजय टम्टा ने मंगलवार को बागेश्वर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली तथा कोविड संबंधी किए जा रहे कार्यों व तैयारियों की समीक्षा की। सांसद ने कहा कि उन्होंने सांसद निधि का पांच करोड़ की धनराशि अपने क्षेत्र के चार जनपदों को जारी किया है जिससे कोविड संबंधी व्यवस्थाएं की जाएंगी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने सांसद को धरातल में आ रही समस्याओं से अवगत कराते हुए वैक्सीन की कमी दूर करने की मांग की, जबकि विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने मुफत राशन वितरण में ऑनलाइन कार्ड की बाध्यता समाप्त करने की मांग की।
जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव ने कहा कि जनपद में वैक्सीन की समस्या बनी हुई है, जिससे कई लोगों को केंद्र से वापस आना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि 18 से 44 वर्ष के युवाओं को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कपकोट के विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने कहा कि सरकार द्वारा सस्ते गल्ले की दुकान से तीन माह का मुफत राशन वितरित किया जा रहा है, जिसमें एपीएल को भी शामिल किया जा रहा है, परंतु इसमें ऑनलाइन कार्ड की बाध्यता की गई है, जबकि पहाड़ में अब तक कई परिवारों के राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं, उन्होंने इस व्यवस्था में ऑफलाइन को शामिल किए जाने की मांग की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली ने कोविड कार्य में लगे युवाओं को किट प्रदान करने की मांग की ताकि कोई कार्यकर्ता संक्रमित न हो। गरुड़ की प्रमुख ने सांसद से कहा कि वर्तमान में मनरेगा के कर्मचारी हड़ताल पर हैं जिससे मनरेगा के कार्य नहीं हो पा रहे हैं तथा गांव में बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने इसका हल निकालने की मांग की। सांसद अजय टम्टा ने इन समस्याओं का निदान करने का वायदा किया तथा सेवा संगठन के तहत कार्य करने को कहा। इस दौरान इंद्र सिंह फर्स्वाण, रतन रामानी, जिला महामंत्री राजेंद्र सिंह परिहार, मीडिया प्रभारी प्रकाश साह आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग
Next: कोरोनाकाल में बढ़ता जा रहा डिजिटलीकरण

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.