Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसडीआरएफ ने लिए 20 गांव गोद
  • उत्तराखंड

कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसडीआरएफ ने लिए 20 गांव गोद

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसडीआरएफ ने 20 गांव गोद लिए हैं। उत्तराखंड पुलिस के मिशन हौसला के तहत इस अभियान को एसडीआरएफ का सुरक्षा कवच कहा जा रहा है। डीआइजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल के दिशा निर्देशन में सेनानायक नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में इस अभियान को वर्चुअल रूप से हरी झंडी दी गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय जनपदों के उन गांवों के लोगों की मदद करना है जो जनसंख्या ओर क्षेत्रफल के साथ ही कोरोना से अधिक प्रभावित हैं। पहली कड़ी में एसडीआरएफ 20 गांवों को गोद ले रही है। मिशन की रूपरेखा के तहत प्रत्येक गांव में एसडीआरएफ के दो जवान नियुक्त रहेंगे, जो ग्रामवासियों को कोरोना से जागरूक करने के साथ ही जरूरतमंद को मास्क, सैनेटाइजर वितरित करेंगे। हर दिन गांव की रिपोर्ट कंट्रोल को प्रेषित करेंगे। जवानों के पास आवश्यकता होने पर आक्सीजन सिलेंडर विद फ्लोमीटर की भी सुविधा है। वे आइसोलेट हुए ग्रामीणों को घर से बाहर न आने की भी हिदायत देंगे। साथ ही प्रतिदिन योगा-प्रणायाम भी कराएंगे। एसडीआरएफ टीम को पर्याप्त कोविड मेडिसिन किट भी उपलब्ध कराई गई है, जो आवश्यक होने पर जरूरतमंद को दी जाएगी। वर्तमान में कुमाऊं मंडल से छह और गढ़वाल मंडल से 14 गांवों को चयनित किया गया है।

इन गांवों का हुआ है चयन
पिथौरागढ़ में खोलिया, दौला, बागेश्वर में ऐठाण, अल्मोड़ा में बलटा, माठ, चम्पावत में ज्ञानखेड़ा, रुद्रप्रयाग में रामपुर, कलना, पौड़ी में गोदी दुगड्डा, सिरौं, स्वीत, डूंगरी पंथ, टिहरी में कुटठा, उत्तरकाशी में गणेशपुर, नेताला, क्यार्का, नगाण, चमोली में रामणा, बोला, सीगधार, खडेधार गांव शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना से मरने वालों के परिजनों को मुआवजा देगी दिल्ली सरकार
Next: नाबालिग से छेड़छाड़ और दुष्कर्म प्रयास में बुजुर्ग गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.