Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा बाजार में महिला के 4 लाख के जेवर गायब, पुलिस ने ढूंढकर लौटाए
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा बाजार में महिला के 4 लाख के जेवर गायब, पुलिस ने ढूंढकर लौटाए

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
IMG-20210518-WA0005.jpg

 

अल्मोड़ा। सुमन मेहरा पत्नी विनोद कुमार मेहरा निवासी सरकार की आली लोअर माल रोड अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 11 मई को अपने जेवरात, नगदी मोबाईल फोन व जरुरी कागजात स्थानीय बाजार में कहीं खो जाने के सम्बन्ध में कोतवाली अल्मोड़ा में गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी। उक्त सम्बन्ध में विनोद कुमार द्वारा पुलिस कार्यालय में आकर पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को जेवरात खो जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया, एस0एस0पी0 अल्मोड़ा द्वारा घटना का त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा अरूण कुमार को कार्यवाही हेतु एक विशेष टीम गठित कर शीघ्र नगर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने हेतु अन्य कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। गठित टीम में उ0नि0 अम्बी आर्य, का0 खुशाल राम, का0 संदीप कुमार की टीम द्वारा घटनास्थल लोहे के शेर के आस-पास एवं अन्य मार्गो के सभी कैमरों को चैक किये। अथक मेहनत एवं प्रयास से डाटा चैक किये जाने पर देखा गया कि एक महिला उक्त बैग को उठा रही है उसके उपरान्त एक वाहन में बैठते हुए देखी गयी, इसके आधार पर वाहन उपरोक्त का पता लगाये जाने पर चालक से पूछताछ किये जाने पर महिला की ढूंढ़ खोज कर पता लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा महिला लगाकर महिला से पूछताछ पर बताया कि उसे यह बैग लोहे के शेर के पास लावारिस पड़ा मिला जिसे वह अपने साथ ले आई।

 

प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

महिला द्वारा बैग पुलिस टीम को सुपुर्द किया गया जिसमें से निम्न सामान बरामद हुआ। 1- नाक की नथ, 2- हाथ की पौंजी 3- शीशफूल 4- मंगलसूत्र, 5- कान के झुमके, पायल, 6- नाक की लोंग कुल- 6 तोला 7- मोबाईल रियलमी, 8- पासबुक, 9- चैक बुक, 10- आधार कार्ड, 11- आयुष्मान कार्ड, 12- 5000 रुपये बरामद सामान की शिकायतकर्ता से शिनाख्त कर सभी सामान सुपुर्द किया गया। अपना खोया सामान पाकर शिकायतकर्ता ने बताया कि बैग मेरी गलती से लोहे के शेर के पास छूट गया था। पुलिस टीम की त्वरित व सतर्कता की कार्यवाही व अथक परिश्रम करने के उपरान्त मेरा बैग जिसमें करीब 6 तोला सोने के आभूषण तथा मोबाईल फोन व अन्य सामान बरामद हुआ, जिसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा एवं पुलिस टीम का धन्यवाद किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के तत्वाधान में हुआ सैनिटाइजेशन
Next: नाबालिग बरामद …अपहरण का आरोपी किशोर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.