Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धांतों पर हुआ विचार विमर्श
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सिद्धांतों पर हुआ विचार विमर्श

RNS INDIA NEWS 04/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। विजयादशमी उत्सव के अवसर पर लमगड़ा में एक बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र शारीरिक प्रमुख नरेश उपस्थित रहे। अपने संबोधन में नरेश ने संघ की सौ वर्षीय गौरवशाली यात्रा, संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन दर्शन और संघ के मूल सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण ही राष्ट्र निर्माण का आधार है और संघ का उद्देश्य समाज में समरसता, संगठन तथा राष्ट्रभाव को जागृत करना है। नरेश ने वर्तमान समय में संघ द्वारा प्रतिपादित ‘पंच परिवर्तन’— स्वबोध, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार और पर्यावरण संरक्षण को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में खंड कार्यवाह पंकज, गणेश, वीरेंद्र भारत, दिवाकर, राजेंद्र, अविनाश और पुष्कर बालम समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। उत्सव के तहत रामलीला ग्राउंड लमगड़ा में स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण हुआ, जिसके बाद टकुली बैंड के साथ पथ संचलन जीआईसी लमगड़ा तक निकाला गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम अनुशासन और उत्साह के वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में भारत माता की जय के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 05 से 07 अक्टूबर तक भारी बारिश का अलर्ट
Next: सतोपंथ ट्रैक में तबीयत बिगड़ने से ट्रैकर की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
WhatsApp_Image_2026-06-02_at_19.05.51-removebg-preview_11zon
  • अल्मोड़ा

परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
  • 6 और 7 जून को होगा माँ मानिला महोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
  • तहसील दिवस में ग्राम प्रधानों ने उठाई पेयजल की समस्या
  • होटलों का अग्नि सुरक्षा निरीक्षण, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.