Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, आरोपी पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
08 (19)

हरिद्वार। लापता चल रहे पथरी थानातंर्गत रानीमाजरा निवासी संजीव की हत्या की गयी थी। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंक दिया था। बाद में पेट्रोल डालकर शव जला दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पत्नी व प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पथरी थाना प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि रानीमाजरा निवासी संजीव की पत्नी ने 11 मई को उसकी गुमशुदगी दर्ज करायी थी। साथ ही ग्राम प्रधान पर शक जाहिर किया था। विवेचना के दौरान संजीव व उसकी पत्नी की फोन कॉल की जांच की गयी तो पत्नी की भूमिका संदिग्ध लगी। उससे पूछताछ गयी तो वह सवालों के जवाब नहीं दे पायी। शक पुख्ता होने पर सख्ती से की गयी पूछताछ में उसने बताया कि उनके घर दूध देने आने वाले शिवकुमार उर्फ शिब्बु निवासी धनपुरा से उसके प्रेम संबंध थे। उसका पति संजीव ने ही उसके प्रेम संबंध शिवकुमार से कराए थे। अप्राकृतिक यौन के शौकीन संजीव को अपनी मौजूदगी में किसी दूसरे के अपनी पत्नी एवं स्वयं से यौन क्रीड़ा में आनन्द की अनुभूति होती थी। काफी समय तक यह सिलसिला चलता रहा। इसी बीच संजीव शिवकुमार को ब्लैकमेल करने लगा था। जिससे उसे व प्रेमी शिवकुमार को संजीव उनके प्रेम संबंधों में बाधा लगने लगा। साथ ही उन्हें यह भी लगता था कि किसी दिन वह उनके प्रेम संबंधों को समाज के सामने उजागर कर देगा। इस पर उन्होंने संजीव को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। योजना के मुताबिक संजीव की पत्नी उसे यौन क्रीड़ा के लिए प्रेमी शिवकुमार के फेरूपुर स्थित खाली पड़े मकान पर ले गयी। वहां दोनों ने रस्सी से गला घोंटकर संजीव की हत्या कर दी। हत्या के करने के बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर पीपलीवाला के घने जंगलों में फेंक दिया। संजीव नेे ग्राम प्रधान के विरूद्ध सूचना अधिकार के तहत कई सूचना मांगी थी। इसलिए ग्राम प्रधान पर शक जताते हुए पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी। हत्या करने बाद उसने ईद के दिन प्रेमी शिवकुमार से संपर्क कर उसे जंगल में फेंके गए शव को पेट्रोल डालकर जलाने के लिए कहा। इस पर शिवकुमार ने जंगल में पड़े शव पर पेट्रोल डालकर जला दिया। आरोपी पत्नी से पूरी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्रेमी शिवकुमार को भी गिरफ्तार कर लिया और उनकी निशानदेही पर जंगल से क्षत-विक्षत शव भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसएसआई प्रमोद कुमार, एसआई उमेश कुमार, कांस्टेबल मदनपाल, सुबोध, बिशन, सुरेश, महिला कांस्टेबल बबीता व नेहा शामिल रही।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एलईडी चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, 15 एलईडी बरामद
Next: नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के तत्वाधान में हुआ सैनिटाइजेशन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान के तहत पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू
  • द्वाराहाट पुलिस ने गुमशुदा युवक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
  • आईएमपीसीएल मोहान के निजीकरण पर उपपा ने उठाए सवाल, आदेश रद्द करने की मांग
  • अग्निवीर परीक्षा और विवि परीक्षा एक ही दिन होने पर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
  • एचपीवी टीकाकरण अभियान में राज्य में अल्मोड़ा जिला प्रथम
  • ‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.